search

इंदौर-पुणे बस में नेशनल शूटर युवती से छेड़छाड़, चालक-परिचालक फरार, घंटों परेशान हुए यात्री

Chikheang 2025-11-27 01:48:12 views 1262
  



डिजिटल डेस्क, इंदौर। शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होकर लौट रही युवती के साथ इंदौर-पुणे बस में परिचालक ने छेड़छाड़ की। युवती ने बस रुकवाई तो चालक और परिचालक बस से कूदकर फरार हो गए। यात्रियों के अनुसार दोनों नशे में लग रहे थे। इस दौरान घंटों तक बस सड़क पर खड़ी रही। पुलिस ने दूसरा चालक बुलाकर बस रवाना करवाई। राजेंद्र नगर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
किया बैड टच

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नीरज बिरथरे के अनुसार पुणे निवासी 30 वर्षीय युवती भोपाल गई थी। वह वर्मा ट्रेवल्स की बस से वापस पुणे रवाना हुई थी। रास्ते में परिचालक ने युवती को हाथ (बैड टच) लगाकर सीट के बारे में पूछा। आपत्ति करने के बाद वह चला गया, लेकिन बाद में आने-जाने के बहाने कई बार छेड़छाड़ की। युवती ने जैसे ही राजेंद्र नगर थाना देखा, रिपोर्ट लिखवाने के लिए कहा। थोड़ी दूरी पर पुलिस रात्रि चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर चालक और परिचालक डर गए और बस साइड में खड़ी कर फरार हो गए।
ठंड में परेशान हुए यात्री

इसके बाद युवती ने लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। चालक और परिचालक के भागने पर यात्री नीचे उतर गए। घंटों यात्रियों को ठंड में परेशान होना पड़ा। पुलिस ने अन्य बस संचालकों से बात कर चालक मांगे। दूसरा चालक आने पर बस को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940