search

Success Story: US की नौकरी छोड़ दिल्ली लौटे, डूबते अस्पताल पर खेला दांव; खड़ी की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन

cy520520 1 hour(s) ago views 781
  

अभय सोई: डूबते अस्पताल पर दांव लगाकर बनाई ₹1 लाख करोड़ की कंपनी



नई दिल्ली| अभय सोई अपने शुरुआती करियर में फाइनेंस प्रोफेशनल थे और अमेरिका की अकाउंटिंग कंपनी आर्थर एंडरसन (Arthur Andersen) में फाइनेंशियल स्ट्रक्रचरिंग का काम संभालते थे। लेकिन आज वो देश की सबसे सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन के मालिक हैं। जिसका मार्केट कैप 1.05 लाख करोड़ रुपए है और उनकी नेटवर्थ 24,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। अब सवाल यह है कि आखिर कौन हैं अभय सोई और कैसे उन्होंने एक डूबते अस्पताल पर दांव लगाकर इतनी बड़ी कंपनी खड़ी कर दी?
₹24000 करोड़ से ज्यादा है कंपनी की नेवर्थ

52 साल के अभय सोई (Abhay Soi success story) आज मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड (Max Healthcare Institute Limited) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 2.7 बिलियन डॉलर यानी करीब 24,474 करोड़ रुपए है। शुरुआती करियर की बात करें तो आर्थर एंडरसन के बाद उन्होंने EY (Ernst & Young) और KPMG (Klynveld Peat Marwick Goerdeler) में भी काम किया।
डूबते अस्पताल को खरीद रखी कंपनी की नींव

हेल्थकेयर सेक्टर से उनका कोई पारिवारिक जुड़ाव नहीं था, लेकिन 2010 में उन्होंने दिल्ली के एक संघर्ष कर रहे 650-बेड अस्पताल को संभालकर रेडियंट लाइफ केयर (Radiant Life Care) की नींव रखी। और यहीं से उनकी असली आंत्रप्रेन्योर बनने की शुरुआत हुई। जून 2019 में उन्होंने इक्विटी फर्म केकेआर (KKR- Kohlberg Kravis Roberts) की मदद से मैक्स हेल्थकेयर में हिस्सेदारी खरीदी। जून 2020 में रेडियंड लाइफ केयर का मैक्स हेल्थकेयर में विलय हुआ और दो महीने बाद कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो गई।

यह भी पढ़ें- टेंपो चला खड़ा किया ट्रांसपोर्ट बिजनेस, अब कानपुर का लड़का उड़ाएगा जहाज; Shankh Airline वाले श्रवण कुमार की पूरी कहानी
कोरोना काल में उठाया सबसे बड़ा जोखिम और...

24 मार्च 2020, देश में लॉकडाउन से ठीक पहले, कंपनी पर 2300 करोड़ रुपए का कर्ज था और बैंक में रिजर्व भी नहीं था। ऐसे वक्त में अभय सोई ने दिल्ली और मुंबई के अस्पताल, मैक्स साकेत (Max Saket) और मैक्स नानावटी (Max Nanavati) को कोविड ट्रीटमेंट सेंटर में बदल दिया। जब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोविड संक्रमित हुए, तो उन्होंने भी मैक्स अस्पताल में इलाज कराया। इससे ब्रांड को जबरदस्त भरोसा और पहचान मिली।
आज कितनी बड़ी है मैक्स हेल्थकेयर?

  • 20 हेल्थकेयर फैसिलिटी
  • करीब 5,200 बेड क्षमता
  • 38,000 से ज्यादा कर्मचारी
  • 1.10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मार्केट कैप
  • Nifty 50 इंडेक्स में शामिल
  • कंपनी होम हेल्थकेयर और मैक्स लैब (पैथोलॉजी सर्विस) भी चलाती है।

अभय सोई का आगे का प्लान क्या है?

अभय सोई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो साल 2029 तक अस्पतालों के बेड दोगुने करने की योजना पर काम कर रहे हैं। शुरुआती चरण में 2,800 नए बेड जोड़ने के लिए 4,500 करोड़ रुपए निवेश होंगे। मुंबई के मैक्स नानावटी में 600 बेड बढ़ाए जाएंगे, बाकी दिल्ली-NCR में।

बता दें कि अभय सोई ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए और बेल्जियम की यूरोपियन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। उन्हें एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) ने हेल्थकेयर सुधार में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी दी है।

खास बात यह है कि साल अभय सोई साल 2023-24 में भारत के सबसे अधिक व्यक्तिगत टैक्स देने वालों की लिस्ट में भी शामिल थे।

एक फाइनेंस प्रोफेशनल से हेल्थकेयर टायकून बनने तक का अभय सोई का सफर बताता है कि सही समय पर लिया गया जोखिम और संकट में डटकर खड़े रहने का जज्बा किसी भी कंपनी को नई ऊंचाई दे सकता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158481