search

गया में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; 27 लाख का कच्चा माल जब्त

LHC0088 3 hour(s) ago views 679
  

बिहार में नकली दवा की फैक्ट्री का भंडाफोड़। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, मानपुर। मानपुर में टास्क फोर्स की टीम ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दवा फैक्ट्री का राजफाश किया। टीम ने तीन दिनों तक लगातार निगरानी और गुप्त रूप से जांच की थी।

जिला औषधि प्रशासन के अधिकारियों के साथ दिल्ली से आई टीम ने छापेमारी कर करीब 27 लाख रुपये मूल्य की नकली दवाएं, इंजेक्शन और भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया।

कार्रवाई भुसुंडा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के पास संचालित लाइव केयर साइंस प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में की गई। यह फैक्ट्री ममता देवी के नाम से पंजीकृत बताई जाती है।

सहायक औषधि नियंत्रक विजय कुमार, राज्य औषधि नियंत्रक नित्यानंद किसलय के निर्देश पर यह संयुक्त छापेमारी की गई। टीम ने ट्रामाडोल, डिलोना सहित कई संदिग्ध दवाओं के पाउडर, टैबलेट और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है।

मुख्य आरोपित अरुण कुमार गया में पकड़ा गया। अरुण पटना के पाटलीपुत्र कालोनी का निवासी है। अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण कर बाजार में आपूर्ति की जा रही थी। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस संयुक्त अभियान में स्थानीय औषधि निरीक्षक ईश भारद्वाज, शशिभूषण कुमार, सुनील कुमार और वसीम अख्तर शामिल थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से एसआइ विकास दीप और एएसआइ सांभर यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई में भाग लिया। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
संचालक को दिल्ली ले गई पुलिस

मानपुर में नकली दवा फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार संचालक अरुण कुमार को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान उसे हिरासत में लिया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, नकली दवाओं और कच्ची सामग्री की जब्ती के बाद अरुण कुमार से प्राथमिक पूछताछ की गई। तब उसे दिल्ली टास्क फोर्स के हवाले कर दिया गया। शनिवार को टीम उसे लेकर दिल्ली रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें- बिहार में NMCH के इमरजेंसी वार्ड में टीबी संक्रमण फैलने का खतरा, जगह और डॉक्टरों की कमी झेल रहा अस्पताल

यह भी पढ़ें- बिहार के अधिकांश भागों में छाए रहेंगे बादल, बारिश और ठंड को लेकर IMD का क्या है Weather Update?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160654