search

हापुड़ में दहेज उत्पीड़न: 25 लाख की मांग पर विवाहिता से मारपीट, देवर पर अश्लील हरकत का भी लगाया आरोप

Chikheang 2 hour(s) ago views 233
  

हापुड़ में अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित। (सौ - इंटरनेट मीडिया)



केशव त्यागी, हापुड़। अतिरिक्त दहेज में 25 लाख रुपयों की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों ने कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की विवाहिता को प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं देवर ने विवाहिता के साथ अश्लीलता की। विरोध पर विवाहिता को ही पीटा गया।

मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2024 को दिल्ली के नवीन त्यागी के साथ हुई थी। विवाह में उसके मायके पक्ष ने अपनी हैसियत से अधिक करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे।

इसके अलावा कार और अन्य रस्मों के लिए करीब 20 लाख रुपये दिए थे। शादी के एक सप्ताह बाद से ही पति नवीन, सास अंजू, ननद तन्नू और देवर राहुल ने अतिरिक्त दहेज में 25 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा।

यह भी पढ़ें- दहेज में कार और प्लॉट की मांग पूरी न होने पर पति ने कर ली दूसरी शादी, महोबा में FIR
शराब का आदी है पति

पति शराब का आदी है और नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। इतना ही नहीं देवर ने उसके साथ गलत हरकत कर अश्लीलता की। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटा और प्रताड़ित किया।

दिसंबर 2025 में मायके पक्ष के लोगों ने दो लाख रुपये ससुराल पक्ष के लोगों को ट्रांसफर किए, लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 11 फरवरी 2026 की दोपहर दहेज की मांग को लेकर फिर से मारपीट की गई और उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए।

सूचना पर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने संबंधित थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले में उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के पास मारपीट और धमकी से संबंधित आडियो व वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में सभी नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और बेटी: चंदौसी कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, हत्यारिन चाची को 10 साल की जेल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162535