search

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आवाज से गरजा आसमान, दुनिया ने देखी भारत की आत्मनिर्भरता की ताकत

deltin33 2025-12-2 07:06:23 views 1246
  

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आवाज से गरजा आसमान। (फोटो- पीटीआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने ब्रह्मोस का सफल परीक्षण कर बंगाल की खाड़ी में शक्ति प्रदर्शन किया। भारतीय सेना के दक्षिणी कमान ने सोमवार को कहा कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में सटीकता से लक्ष्य को भेदकर भारत की क्षमता और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को और मजबूती दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिणी कमान ने कहा, भारतीय सेना के ब्रह्मोस ने बंगाल की खाड़ी में बेजोड़ सटीकता, गति और विनाशकारी क्षमता को प्रदर्शित किया। मिसाइल ने अपने निर्धारित लक्ष्य को सटीकता के साथ भेदते हुए भारत की दीर्घकालिक सटीक हमलों की क्षमता को पुन: पुष्टि की।
भारत की अडिग भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन

दक्षिणी कमान द्वारा किया गया यह प्रदर्शन भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता और सेना की भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की तत्परता का शक्तिशाली प्रमाण है। यह उन्नत तकनीक, दृढ़ संकल्प और युद्ध के लिए तैयार भारत की अडिग भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन है।ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे भारत और रूस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।

इसे पनडुब्बी, पोत, विमान व धरती से दागा जा सकता है। इसकी गति 2.8 मैक या ध्वनि की गति से तीन गुनी है। इसका उपयोग सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा किया जाता है।
ब्रह्मोस ने पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों पर किया था हमला

मई में चार दिवसीय संघर्ष के दौरान, ब्रह्मोस का उपयोग पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों, छावनियों और अन्य सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला करने के लिए किया गया था। भारत मित्र देशों को ब्रह्मोस की आपूर्ति के लिए समझौता करने वाला है। इस समझौते पर वार्ता अंतिम चरण में है। ब्रह्मोस को हाल ही में दुबई एयर शो में प्रदर्शित किया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477554