search

बिहार के उदयपुर पक्षी अभयारण्य में अश्लीलता, यूट्यूबर समशेर के खिलाफ FIR दर्ज

deltin33 2026-2-15 15:27:14 views 786
  

समशेर के खिलाफ प्राथमिकी। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, बेतिया/बैरिया। बैरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर पक्षी अभयारण्य (सरैयामन) में अश्लील रील बनाने के मामले में बैरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर एसडीपीओ टू रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि उदयपुर वन परिसर के वन परिसर पदाधिकारी विकास कुमार की शिकायत पर एक्टर समशेर नाम से संचालित एक यूट्यूबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बैरिया थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि 13 फरवरी को वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा बैरिया थानाध्यक्ष को सूचित किया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उदयपुर पक्षी अभयारण्य (सरैयामन) में अश्लील वीडियो-रील बनाकर इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे पक्षी विहार की छवि धूमिल हो रही है तथा यहां आने वाले पर्यटकों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई का निर्देश दिया। बैरिया थाना की पुलिस द्वारा वीडियो-रील का सत्यापन किया गया तथा वीडियो को प्रसारित करने वाले इंस्टाग्राम आईडी को चिह्नित किया गया है।
वीडियो हटाने की होगी कार्रवाई

दर्ज प्राथमिकी में वन परिसर पदाधिकारी विकास कुमार ने पुलिस से बताया है कि एक्टर समशेर नाम से संचालित एक यूट्यूबर द्वारा उदयपुर वन्य प्राणी आश्रयणी के इको पर्यटन केंद्र में एक अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित किया जा रहा है।

इनके द्वारा वन्य प्राणी आश्रयणी के इको पर्यटन केंद्र के छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त वीडियो के प्रसारित होने से इको पर्यटन केंद्र में आगंतुक पर्यटकों के विचार में भी संदेह उत्पन्न हो रहा है।

विकास कुमार ने समशेर नाम से संचालित यूट्यूबर की खोजबीन कर उसके खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने के साथ प्रसारित अश्लील वीडियो को इंटरनेट से हटाने की दिशा में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के साथ आम नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा भी निर्वाध रूप से की जा सके।

यह भी पढ़ें- बिहार में गरीब परिवारों को बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति, फ्री सोलर पैनल के लिए 28 फरवरी तक आवेदन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131