search

करनाल में घर में घुसकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया महिला से दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

Chikheang 2026-2-15 15:27:16 views 782
  

घर में घुसकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया महिला से दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, करनाल। कुंजपुरा क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कुंजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी विशाल उसके पति के साथ मिस्त्री का काम करता था। इसी कारण वह अक्सर काम के बहाने उनके घर आता-जाता रहता था।

एक दिन उसने पति को बुलाने का बहाना बनाकर घर आकर पीने की वस्तु में नशीला पदार्थ मिला दिया। नशीला पदार्थ पिलाने के बाद आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया और उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपित ने वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

यह सिलसिला पिछले 7-8 महीनों से लगातार चल रहा था। आरोप है कि आरोपित बार-बार धमकी देता था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। धमकियों से परेशान होकर उसने पूरी आपबीती अपने पति को बता दी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244