search

उरई में जमीनी विवाद पर भतीजे ने पूर्व फौजी चाचा को मारी गोली, झांसी रेफर

LHC0088 3 hour(s) ago views 944
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, उरई। जमीन व पुरानी रंजिश में भतीजे ने गांव के कुछ साथियों के साथ मिलकर चाचा सेवानिवृत्त फौजी को रात करीब 10 बजे फार्म हाउस से लौटते समय रास्ते में घेर लिया। कहासुनी के बाद भतीजे से चाचा के ऊपर तमंचा से फायर कर दिया जिससे गोली उनके पेट में धंस गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

गोली लगने के बाद सभी आरोपित मौके से भाग निकले। घटना रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम पजौनिया के पास हुई। मोबाइल से घायल फौजी ने बेटे को सूचना दी जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और वहां से झांसी रेफर कर दिया गया।

सीओ अम्बुज यादव ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी होगी। दोनों पक्षों में 2021 में भी विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के लोग जेल गए थे।
जमीन की पुरानी रंजिश में भतीजे ने चाचा को मारी गोली

रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम पजौनिया निवासी सेवानिवृत्त फौजी गोधन भदौरिया शनिवार रात अपने फार्म हाउस से 10 बजे के लगभग बाइक लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में उनके सुमित सिंह भदौरिया और गांव के संजय सिंह भदौरिया ने कुछ साथियों के साथ रोक लिया। आरोपित जमीनी विवाद को लेकर पहले उनके साथ मारपीट करनी चाही तो वह आरोपितों से भिड़ गए। इसके बाद भतीजे सुमित ने तमंचे से चाचा को गोली मार दी जो कि उनके पेट में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।
गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी किया गया रेफर

गोली मारने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। घायल फौजी ने अपने बेटे को फोन पर घटना की सूचना दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और स्वजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल फौजी को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा और पुलिस को भी सूचना दी। गंभीर हालत में घायल फौजी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
पुरानी रंजिश में किया हमला

घायल फौजी के पुत्र अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि उनके ताऊ के बेटे सुमित और गांव के संजय सिंह लंबे समय से जमीन और पुरानी पारिवारिक रंजिश को लेकर उनके पिता पर दबाव बनाते रहते थे। इससे पहले भी आरोपियों ने उनके पिता और छोटे भाई पर हमला किया था। जिसमें वह लोग बाल-बाल बच गए थे। घटना की सूचना मिलते ही रेंढ़र थाना पुलिस और सीओ अम्बुज यादव मौके पर पहुंचे और जांच की।

सीओ अम्बुज यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160037