search

Maha shivratri Photos: दिल्ली-NCR में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, CM नायब सैनी और रेखा गुप्ता ने की पूजा-अर्चना

Chikheang 1 hour(s) ago views 228
  

महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना करते हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (जागरण) व दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (एक्स)।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। Rekha Gupta ने उदयपुर के अम्बेरी स्थित प्राचीन श्री अमरख महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और देशवासियों के कल्याण की कामना की।

  

  

वहीं हरियाणा के मुख्यनमत्री Nayab Singh Saini ने Nuh के नलेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक और आरती की। दोनों नेताओं ने महादेव से सेवा, लोककल्याण और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

  

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की।
दिल्ली के मंदिरों में दिखी श्रद्धालुओं की भीड़

दिल्ली में महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम देखने को मिली। Chandni Chowk स्थित गौरीशंकर मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां श्रद्धालु घंटों इंतजार कर भगवान शिव के दर्शन कर रहे थे।

  

वहीं सदर बाजार के प्राचीन शिव मंदिर में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर आस्था प्रकट की।

  

Preet Vihar स्थित गुफा वाले शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर सीएम धामी ने खटीमा में किया जलाभिषेक, मेले का किया शुभारंभ

  
नारनौल के शिवालयों में गूंजे जयकारे

Narnaul में सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। कनीना के बागेश्वर धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ा, जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मोड़श्राम शिव मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ जुटी।

  

  

  
फरीदाबाद में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

Faridabad के सैनिक कॉलोनी और सेक्टर-49 स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भक्तों ने दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

  
गुरुग्राम के मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें

Gurugram के सेक्टर-4 स्थित श्री कृष्ण मंदिर सहित कई शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा।

यह भी पढ़ें- हाजीपुर में बाबा पातालेश्वर नाथ की ऐतिहासिक बारात, केंद्रीय मंत्री ने 32वें साल भी निभाई गाड़ीवान की परंपरा

  

  

  

  
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कांवड़ियों से भरे मंदिर

Garhmukteshwar में महाशिवरात्रि पर दूर-दराज से आए कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। नक्का कुआं, कल्याणेश्वर महादेव समेत प्रमुख मंदिरों में मध्यरात्रि से ही पूजा शुरू हो गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए।

  
नोएडा के मंदिरों में भी दिखी लंबी लाइनें

Noida के सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने जल चढ़ाकर भगवान शिव से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।

  

  



महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। हर शहर, हर मंदिर में एक ही भावना दिखी, भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और विश्वास।

यह भी पढ़ें- उज्जैन से काशी विश्वनाथ तक महाशिवरात्रि की धूम, 11 फुट का सेहरा पहने महाकाल, भक्तों की पांच किलोमीटर लंबी कतार

(सभी फोटो - जागरण और एक्स)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162095