search

हरिद्वार में महाशिवरात्रि की धूम: मध्यरात्रि में हुई महाआरती, हरकी पैड़ी पर भक्तों की भीड़

cy520520 3 hour(s) ago views 411
  



जागरण संवाददाता, हरिद्वार । महाशिवरात्रि अर्थात भगवान शिव की पावन रात्रि पर आज धर्मनगरी हरिद्वार शिवभक्ति में डूबी नजर आई। महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। मान्यता है कि इसी महानिशा काल में भगवान शिव ने संन्यास जीवन का परित्याग कर माता पार्वती के साथ गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया तथा ज्योतिर्लिंग स्वरूप में प्रकट हुए।

महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार स्थित प्रमुख शिवालयों में मध्यरात्रि में विश्वकल्याण की कामना के साथ विशेष महाआरती आयोजित की गई। इसके साथ ही दिन के समय हरकी पैड़ी सुभाष घाट से अपर रोड, कनखल व अन्य स्थानों पर शिव बारात भी निकलेगी।  

दक्षेश्वर महादेव मंदिर, बिल्केश्वर मंदिर, तिलभांडेश्वर, नीलेश्वर शिवालयों में आज रविवार सुबह से जलाभिषेक शुरू हो गया। जबकि प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजन और अनुष्ठान शाम 4:23 बजे आरंभ होगा, जिसके साथ ही महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाएगा।

बिल्केश्वर महादेव, दक्षेश्वर महादेव मंदिर कनखल, नीलेश्वर महादेव सहित विभिन्न प्राचीन शिव मंदिरों में चार पहर की रात्रिकालीन पूजा का विधान संपन्न किया जाएगा। इन मंदिरों में गंगा जल से अभिषेक के साथ रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पण का विशेष महत्व है। श्रद्धालु चार प्रहर की आरती में सम्मिलित होकर भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप का पूजन करेंगे।

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पावन रात्रि में समस्त देवी-देवता भगवान भोलेनाथ का पूजन करते हैं। महाशिवरात्रि पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित शिवालयों में भक्तजन जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगे। दक्षेश्वर महादेव मंदिर, बिल्केश्वर महादेव मंदिर तथा नीलेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में दर्शन के लिए विशेष भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

प्रमुख मंदिरों में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय तथा चिकित्सा सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि महाशिवरात्रि और कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार को अलग-अलग सेक्टर व जोन में बांटा गया और अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी, पुलिस का यातायात प्लान भी पहले से ही लागू है।
हरकी पैड़ी पर उमड़ा कांवड़ यात्रियों का सैलाब

हरिद्वार : फाल्गुनी कांवड़ मेले में शनिवार को आखिरी दिन होने के चलते हरकी पैड़ी पर गंगा जल भरने भोले के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर रातभर डाक कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते रहे। फाल्गुनी कांवड़ मेले की शुरुआत 2 फरवरी से हुई थी।

बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगा जल भरने पहुंचे। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे और दिल्ली हाईवे से कांवड़िये अपने गंतव्यों को रवाना हुए। इस दौरान हाईवे पर भी जाम की स्थिति रही। डाक कांवड़िये भी बड़ी संख्या में उमड़े। महाशिवरात्रि पर भक्त अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।  
चार पहर की पूजा और आरती

  • प्रथम प्रहर पूजा समय शाम 06:19 - रात 09:26- (15 फरवरी)
  • द्वितीय प्रहर पूजा समय रात 09:26 (15 फरवरी), रात 12:34, (16 फरवरी)
  • तृतीया प्रहर पूजा समय प्रात: 12:34 - प्रात: 03:41, (16 फरवरी)
  • चतुर्थी प्रहर पूजा समय प्रात: 03:41 - प्रात: 06:48 तक रहेगा। (16 फरवरी)


यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि: तुंगेश्वर महादेव मंदिर में करें स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन, उत्तराखंड के 16 गांवों की आस्था का केंद्र

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि आज, उत्तराखंड में आधी रात से भोले की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे शिवालय
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157804