deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

बंगाल में भाजपा विधायक पर हमला, बाढ़ राहत वितरण के दौरान तृणमूल समर्थकों से हुई झड़प

cy520520 2025-10-8 05:07:03 views 739

  बाढ़ राहत वितरण के दौरान तृणमूल समर्थकों से हुई झड़प





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर बंगाल में लगातार दूसरे दिन भाजपा विधायक पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने हमला कर दिया। अलीपुरद्वार जिले कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मनोज कुमार ओरांव पर बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हमले में विधायक के साथ उनकी सुरक्षा में लगे केंद्रीय बल के दो जवान भी घायल हो गए हैं। विधायक की दोनों गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। भाजपा ने इसे सुनियोजित हमला बताया है, जबकि तृणमूल ने इसे स्थानीय लोगों का रोष कहा। एक दिन पहले ही उत्तर मालदा के भाजपा सांसद खगेन मुर्मु और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में ऐसे ही मारपीट की गई थी। दोनों की चिकित्सा अभी भी अस्पताल में चल रही है।


तृणमूल कार्यकर्ताओ ने किया था घेराव

विधायक ओरांव अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटने पहुंचे। वहां तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हमलावरों ने विधायक के केंद्रीय सुरक्षा गार्डों पर लाठियां चलाईं और उनकी बंदूक छीनने की कोशिश की। लोहे की राड से हमला किया गया। स्थिति बिगड़ते देख सुरक्षा गार्डों ने बंदूक तानकर हमलावरों को भगाया।


3 भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को भी चोटें आईं

इस हमले में 3 भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को भी चोटें आईं हैं। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं। विधायक मनोज कुमार ओरांव ने कहा कि तृणमूल के लोगों ने हमला किया है। उनका कहना था कि राहत नहीं बांटने देंगे। विधायक ने कहा कि यहां बाढ़ हर साल आती है, लेकिन कोई बांध नहीं बनाया गया। प्रशासन उदासीन है। हम लोगों की मदद करेंगे, भले ही मारे जाएं। दूसरी ओर, अलीपुरद्वार के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चिक बड़ाइक ने कहा कि पूरे साल भाजपा के नेता कहीं नहीं दिखते। कुछ ही महीनों में चुनाव होना है। इसको देखते हुए राहत के नाम पर भाजपा विधायक फोटो खिंचवाने गए, इसलिए स्थानीय लोग क्षुब्ध हो गए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66635