search

हैफेड में करोड़ों के नुकसान पर कर्मचारियों का विरोध तेज, भिवानी में यूनियन मजबूत; कैसे हो आर्थिक नुकसान की भरपाई?

cy520520 2 hour(s) ago views 1042
  

कैप्शन: हैफेड में करोड़ों के नुकसान पर कर्मचारियों का विरोध तेज (जागरण फोटो)



जागरण संवाददाता, भिवानी। हैफेड एम्प्लाइज यूनियन ने हैफेड को हो रहे करोड़ों रुपये के आर्थिक नुकसान, गलत नीतियों एवं कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा के विरुद्ध चलाए जा रहे आंदोलन को भिवानी जिले में उल्लेखनीय मजबूती मिली। हैफेड यूनियन के राज्य प्रधान अजीत नरवाल के जिला दौरे के दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर स्पष्ट संदेश दिया कि वे फेडरेशन और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

यूनियन ने दोहराया कि हैफेड को हो रहा करोड़ों का नुकसान केवल आंकड़ों का विषय नहीं है, बल्कि यह सीधे-सीधे संस्था और कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। यदि संस्था आर्थिक रूप से कमजोर होती है तो उसका सीधा प्रभाव कर्मचारियों के वेतन, कल्याण योजनाओं और भविष्य की वैध अपेक्षाओं पर पड़ेगा।

यूनियन ने मांग की कि नुकसान से जुड़े संदिग्ध एवं घाटे वाले निर्णयों की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही वर्षों से लंबित वास्तविक मांगों के समाधान और प्रस्तावित ऑनलाइन ट्रांसफर नीति रद करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।जिला प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए समाधान ने सकारात्मक सहयोग का आग्रह भी किया गया। इस अवसर पर हैफेड भिवानी से प्रबंधक रामनारायण, राम अवतार, नवीन, नेटवर्क सुपरवाइजर सुरेंद्र, लेखाधिकारी नरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रदीप, प्रवेश, मुनीष, विजय, ऋषि, राजकुमार, महेश आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157460