search

मुजफ्फरपुर में एंटीबायोटिक पर जागरण का जागरूकता अभियान, बिना चिकित्सकीय सलाह के न करें इस्तेमाल

deltin33 3 hour(s) ago views 139
  

डीएवी मालीघाट में दैनिक जागरण की ओर से आयोजित एंटीबायोटिक्स के दुष्परिणाम पर आयोजित जागरूकता अभियान



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। दैनिक जागरण के एमएमआर पर प्रहार, एंटीबायोटिक्स की लापरवाही नहीं चलेगी जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डीएवी मालीघाट में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। मेडिसिन विशेषज्ञ पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि बिना पर्ची एंटीबायोटिक आसानी से मिल जा रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

बिना सलाह दवा लेने से रोकने के लिए व्यापक जागरूकता जरूरी है। दैनिक जागरण की पहल बेहतर है। डा. चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के कारण संक्रमणों का इलाज मुश्किल हो जाता है, जिससे बीमारी की अवधि लंबी होती है और मृत्यु दर बढ़ने का खतरा रहता है।

  

एंटीबायोटिक का उपयोग बिना चिकित्सीय सलाह के कभी नहीं करना चाहिए। रजिस्टर्ड चिकित्सक द्वारा लिखे गए पूरे कोर्स को पूरा करना अनिवार्य है। दवा विक्रेताओं को बिना पर्ची दवा बेचने से रोका जाना चाहिए और इस पर कठोर कानून लागू होना चाहिए। साथ ही चिकित्सकों को भी एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण इस्तेमाल के प्रति समय-समय पर संवेदनशील बनाने की जरूरत है।

  

उन्होंने बताया कि स्वच्छता, साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता अपना कर संक्रमण को रोका जा सकता है। इससे एंटीमाइक्रोबियल की जरूरत ही न पड़े। कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार मिश्रा, गणित शिक्षक रंजन कुमार ने किया। दीप प्रज्वलन फिजिशियन डा. चंद्र शेखर प्रसाद और डीएवी मालीघाट के प्राचार्य डा. हिमांशु पांडेय ने किया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470674