search

लखनऊ में चारबाग से बसंतकुंज के बीच मेट्रो के ल‍िए खींची गई लाइन, इन जगहों से अधिग्रहीत होगी भूमि

deltin33 1 hour(s) ago views 908
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



अजय श्रीवास्तव, लखनऊ। चारबाग से बसंतकुंज के बीच मेट्रो को दौड़ाने में काम की रफ्तार बढ़ा दी गई है। मेट्रो रूट की स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार हो गई है। दूसरे चरण में मेट्रो को चारबाग से बसंतकुंज के बीच दौड़ाया जाना है। अब मेट्रो रेल कारपोरेशन ने अमीनाबाद के गंगा प्रसाद रोड, रकाबगंज, पांडेय गंज समेत अन्य सड़कों से जुड़ी जानकारियां मांगी है।

मेट्रो रेल कारपोरेशन ने अमीनाबाद से पांडेयगंज के बीच मीना रोड और इजहार ट्रांसपोर्ट की जमीन चिंहित की है, जहां मेट्रो स्टेशन का प्रवेश व निकास द्वार बनाया जाना है। इसके लिए मीना रोड पर भूखंड संख्या 158/126 (क) और इजहार ट्रांसपोर्ट के भूखंड संख्या 158/ 79 को अधिग्रहण किया जाना है। अब इन भूखंडों के स्वामित्व, हाउस टैक्स के निर्धारण की स्थिति, भू उपयोग का सत्यापन कराने के लिए मेट्रो रेल कारपोरेशन ने नगर निगम को पत्र लिखा है, जिसमे जानकारियां मांगी गई है, जिससे प्रशासनिक व विधिक कार्यवाही करते हुए भूमि का अधिग्रहण किया जा सके।

हालांकि, मेट्रो रेल कारपोरशन ने नगर निगम को मेट्रो रूट का जो लेआउट भेजा है, उसमें आसपास की दुकानों के साथ ही भवनों की भी सूची दी गई है। जानकारों का कहना है कि आगे जरूरत पड़ने पर मेट्रो रेल कारपोरेशन कुछ अन्य भूमियों को उपयोग के लिए ले सकता है। नगर निगम के एक अधिकारी के मुताबिक मेट्रो रूट पर आने वाली संपत्तियों का सारा ब्योरा जुटाया जा रहा है, आगे किसी तरह की आवश्यकता हो तो उसे मेट्रो रेल कारपोरेशन को उपलब्ध कराया जा सके।

चारबाग से सीतापुर-हरदोई रोड को मेट्रो से जोड़ा जाएगा। कुल 11.165 किमी होगा लंबी इस लाइन में 12 स्टेशन होंगे, जिनमें सात अंडरग्राउंड होंगे और पांच एलिवेटेड होंगे।  

यह भी पढ़ें- यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का \“डिजिटल ब्लूप्रिंट\“, 25 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग और डेटा सेंटर्स का जाल बिछाएगी योगी सरकार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470719