search

Jharkhand Nikay Chunav: मुखौटा प्रत्याशियों से रहें दूर, जो वार्ड का करे विकास उसका दें साथ

deltin33 1 hour(s) ago views 310
  

एसएसएलएनटी कॉलेज की छात्राओं के साथ दैनिक जागरण की ओर से नगर की सरकार पर परिचर्चा कराया गया



जागरण संवाददाता, धनबाद। नगर निकाय चुनाव का प्रचार अपने जोरों पर है। प्रत्याशी अपने वादे जनता को बता रहे हैं। ऐसे में धनबाद का युवा वर्ग भी अपने चहेते प्रत्याशी की खुबियां गिना रहा है। दैनिक जागरण ने युवा के मन को टटोलने का प्रयास अपने कार्यक्रम नगर की सरकार के माध्यम से किया है।

शहर के प्रतिष्ठित श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय धनबाद की छात्राओं ने कहा कि मुखौटा प्रत्यािशियों से बचने की जरूरत है। ऐसे प्रत्याशी जो खुद किसी काबिल नहीं हैं तो उनके पीछे किसी और के हाथों में डोर होगी। ये लोग विकास नहीं कर सकते और ना ही आम लोगों की जरूरतों के अनुसार काम करेंगे।

छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि नागरिक सुविधाओं के लिए वे अपना मतदान करेंगी। ताकि स्वच्छ, सुंदर और प्रगतिशील शहर का सपना पूरा हो। इस दौरान महाविद्यालय की राजनीति शास्त्र की शिक्षिका डा. सुमीता तिवारी और इतिहास के शिक्षक डा. अजीताभ चंदन भी मौजूद थे।

  


हमें मुखौटा चेहरे वाले प्रत्याशी नहीं चाहिए। दूसरों के इशारों पर न चले। ऐसे लोगों को ही मेयर या पार्षद बनाया जाना चाहिए। -आलीया खान, स्नातकोत्तर विभाग

वादे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन इसे पूरा नहीं करता। ऐसे लोगों का चयन होना चाहिए जो वादे नहीं बल्कि काम करे। -रूपा चौहान, राजनीति विज्ञान

लीडर दुर्भावना से प्रेरित न हो। मेयर बने या पार्षद सभी के साथ एक समान व्यवहार करे और हर मोहल्ले का विकास करे। -प्रीया गिरी, बीएडी  

नेता निष्पक्ष हो। जनता और उनकी भावनाओं को समझ कर काम करे। नेता के अंदर ईमानदारी तो होनी ही चाहिए। -स्नेहा राज, बीएडी

धर्म, जाति और भेदभाव से उपर होकर मेयर या पार्षद को काम करना चाहिए। शिक्षा समाज के विकास की मुख्य कड़ी है। इस पर ध्यान देना चाहिए। -स्वाति कुमारी, बीएडी

जाति के आधार पर सुविधाएं नहीं देना चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बढ़ाने की दिशा में काम हो। सबकी बात सुनी जानी चाहिए। -ज्योति कुमारी, राजनीति विज्ञान

शहर को विकसित करने के लिए एकदम सटीक प्लान हो। प्लान बनाने के लिए जरूरी है कि हमारा प्रतिनिधि शिक्षित और समझदार हो। -नेहा कुमारी, बीएडी

शहरी आजीविका और रोजगार के लिए काम होना चाहिए। जो नियमित कार्य हैं वे होते रहें, लेकिन राेजगार बहुत ही जरूरी है। -गरीमा चंद्रा, राजनीति शास्त्र

धर्म निरपेक्ष होना एक नेता के लिए जरूरी है। तभी एक समान सभी का विकास हो पाएगा। जाति धर्म की बात न हो, बल्कि काम की बात होनी चाहिए। -ममता कुमारी, बीएड

वर्तमान मुद्दों को विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हर व्यक्ति की जरूरतों पर काम हो। -गायत्री प्रभाकर, बीएडी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470719