search

गाजियाबाद के MMG अस्पताल में गंभीर हालत पहुंचे मरीज को मृत घोषित किया, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

Chikheang 1 hour(s) ago views 603
  

अस्पताल में लगी मरीजों की लंबी लाइन। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को विजयनगर स्थित कैलाशनगर नगर के रहने वाले 65 वर्षीय भगवान स्वरूप को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जांच के बाद उक्त को मृत घोषित कर दिया गया।

बताया गया कि मरीज को लीवर की गंभीर बीमारी थी। पांच गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ओपीडी में खांसी, बुखार, जोड़ों में दर्द, निमोनिया और वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। तीनों अस्पतालों की ओपीडी में 3331 मरीज पहुंचे।

जिला एमएमजी अस्पताल, संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल और डूंडाहेड़ा अस्पताल की ओपीडी में कुल 543 बीमार बच्चे पहुंचे। बुखार के 342 मरीजों में 54 बच्चे शामिल रहे।

फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा ने बताया सांस लेने में परेशानी, बुखार, खांसी और सीने में दर्द की शिकायत पर अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। उनकी सलाह है कि मौसम में बदलाव के चलते सावधानी बरतने की जरूरत है। गरम पानी पीयें और घर पर योगा जरूर करें।

यह भी पढ़ें- पुराने पर्चे पर एंटीबायोटिक दवा लेना खतरनाक, गाजियाबाद में डॉक्टरों ने एएमआर पर युवाओं को किया जागरूक
मरीज बढ़ने पर बढ़ाया गया सैंपल काउंटर

जिला एमएमजी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने पर खून की जांच के लिए सैंपल एकत्र करने को अलग से एक नया काउंटर बनाया गया है। काउंटर पर लैब टेक्नीशियन तैनात कर दिए गए हैं। पहले से दो काउंटर चल रहे हैं।
टीबी से बचाव को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को ठाकुरद्वारा पब्लिक स्कूल में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत छात्राओं और अध्यापकों को टीबी से बचाव को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने 100 दिवस अभियान के तहत छात्राओं को टीबी उन्मूलन के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्यकर्मी नीरज कुमार और शांति राणा ने टीबी के लक्षण, उपचार व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ट्रेन में चढ़ते समय युवक का पैर कटा, हालत गंभीर

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक का पैर कट गया। तुरंत जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में युवक को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर दिल्ली को रेफर कर दिया। युवक दिल्ली की तरफ पैसेंजर ट्रेन से जाने को चढ़ रहा था। संतुलन बिगड़ने पर वह गिर गया। युवक का नाम फैजी हुसैन है। वह बदायूं का रहने वाला है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161406