search

अर्जुन शर्मा हत्याकांड: गैस एजेंसी पर संकट, मैनेजर को नहीं मिली चेक साइन कराने की अनुमति

Chikheang 2026-2-13 23:56:14 views 749
  

कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए अर्जुन की मां बिना शर्मा, डॉ अजय खन्ना और विनोद उनियाल को लेकर जाती पुलिस।



जागरण संवाददाता, देहरादून। अर्जुन शर्मा की हत्या और बीना शर्मा के जेल जाने के बाद अमरदीप गैस एजेंसी पर भी संकट आ गया है। शुक्रवार को एजेंसी का मैनेजर विजय कुमार कुछ चेक पर साइन कराने के लिए डालनवाला कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस ने साइन करवाने की अनुमति नहीं दी।

पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेने की बात कही। ऐसे में मैनेजर की ओर से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।  

वहीं, पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार मृतक अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा उनके परिचित विनोद उनियाल व डा. अजय खन्ना को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।

दूसरी ओर मुठभेड़ में घायल हुए शूटर पंकज राणा व राजीव उर्फ राजू को कोर्ट ने पहले ही जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन दोनों उपचाराधीन हैं। जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक कारोबारी अर्जुन शर्मा की तिब्बती मार्केट के निकट हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपित पंकज राणा व उसके भाई राजीव को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लग गई थी। पूछताछ के बाद बाद आरोपित बीना शर्मा, विनोद उनियाल व डा. अजय खन्ना को भी गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को गैस एजेंसी का मैनेजर चेक लेकर डालनवाला कोतवाली लेकर पहुंचा और बताया कि गैस एजेंसी के संचालन के लिए रुपयों की जरूरत है। ऐसे में उन्होंने दो चेक पर बीना शर्मा के हस्ताक्षर करवाने की अनुमति मांगी, लेकिन पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेने की बात कही।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिस पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड: संपत्ति, लेन-देन और रिश्तों की दरारों में उलझी कहानी का दर्दनाक अंत

यह भी पढ़ें- देहरादून अर्जुन हत्याकांड का पर्दाफाश, मां ने ही रची थी बेटे की हत्या की साजिश; पांच गिरफ्तार

हत्याकांड
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244