search

वैशाली में पुलिस ने सुकुमारपुर दियारा में 13 अवैध देसी शराब भट्टियां ध्वस्त कीं, लाखों लीटर शराब नष्ट

LHC0088 Yesterday 23:56 views 491
  

राघोपुर के सुकुमारपुर दियारा में 13 देशी शराब की भट्टियां ध्वस्त



संवाद सूत्र, राघोपुर (वैशाली)। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार एक्साइज हाजीपुर, एएलटीएफ राघोपुर एवं रूस्तमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सुकुमारपुर दियारा में संचालित 13 देशी शराब की भट्टीयों को ध्वस्त कर दिया।

इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 53,200 हजार लीटर कच्चा जावा एवं 1745 लीटर देसी चुलाई शराब को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया।

हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। उक्त कारवाई रूस्तमपुर थाना, एएलटीएफ राघोपुर एवं एक्साइज हाजीपुर के संयुक्त नेतृत्व में की गई।

  

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर सुकुमारपुर दियारा में 13 देशी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान 53,200 लीटर कच्चा जावा एवं 1745 लीटर शराब तैयार करने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया गया है।

एसपी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। गोरतलब हो कि पिछले कई महीनों से राघोपुर अंचल क्षेत्र के जुड़ावनपुर, रूस्तमपुर एवं राघोपुर थाना की पुलिस अभियान चलाकर देसी शराब की भट्टी ध्वस्त कर रही है।

ज्ञात हो कि राघोपुर अंचल क्षेत्र के राघोपुर थाना अंतर्गत मिरमपुर गोरीहारी दियारा एवं रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के जफराबाद, जहांगीरपुर, सुकमारपुर, परोहा, जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के गंगा नदी किनारे जंगल झाड़ी में एवं बिदुपुर थाना क्षेत्र के जमींदारी घाट गंगा किनारे अवैध रूप से लगभग 500 भट्टी का संचालन किया जा रहा है।

गुप्त सूत्रों के अनुसार 50 हजार लीटर प्रतिदिन देसी शराब तैयार कर प्रखंड के विभिन्न पंचायत ही नहीं दूसरे प्रखंड में भी सप्लाई की जाती है। शराब माफिया नदी किनारे जंगल झाड़ियों में अवैध रूप से दर्जनों भट्टी का संचालन करते हैं।

इधर ग्रामीण सूत्रों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से शराब माफिया देसी शराब तैयार करते हैं। मालूम हो कि राघोपुर अंचल क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर गुमटी-झोपड़ी में अवैध रूप से देशी एवं विदेशी शराब बेची जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की सह पर देशी एवं विदेशी शराब का कारोबार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में फल-फूल रहा है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस और शराब माफिया का इतना बड़ा गठजोड़ है कि छापेमारी की सूचना शराब माफिया को पूर्व से ही मिल जाती है और तैयार देसी शराब लेकर शराब कारोबारी मौके से भाग जाते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159342