search

आर्केस्ट्रा की आड़ में शोषण का भंडाफोड़, सिवान पुलिस ने पंजाब-बंगाल की 3 नाबालिगों का किया रेस्क्यू

deltin33 2026-2-12 15:27:07 views 588
  

आर्केस्ट्रा की आड़ में शोषण का भंडाफोड़



जागरण संवाददाता, सिवान। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में महिला थाना द्वारा एक विशेष टीम गठित कर बड़हरिया थाना अंतर्गत संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों पर छापेमारी की गई।  

छापेमारी के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। साथ ही तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।  
आर्केस्ट्रा स्थलों की घेराबंदी कर छापेमारी

गिरफ्तार पश्चिम बंगाल राज्य के नदिया जिला का नाकसिपारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी ओसमान सेक, ताहेरपुर थाना क्षेत्र के भादुड़ी निवासी तोपाश बाला व खगड़िया जिला के खगड़िया निवासी करण कुमार सोनी है। गिरफ्तार तीनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में महिला थाना द्वारा एक विशेष टीम गठित कर बड़हरिया थाना क्षेत्र में संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों का विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी की गई।  
प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य कराने की बात

इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य कराए जाने वाली तीन नाबालिग लड़कियां (जिनमें पश्चिम बंगाल की दो एवं पंजाब की एक) को मुक्त कराया गया। उक्त मानव व्यापार एवं शोषण में संलिप्त तीन आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया।  

इस संबंध में महिला थाना कांड संख्या-09/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार ओसमान सेक, तोपाश बाला व करण कुमार सोनी से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष महिला, बड़हरिया थाना, प्रभारी एएचटीयू, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के सदस्य, रेस्क्यू फाउंडेशन मुंबई के सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।  

एसपी ने बताया कि कोई महिला इस तरह की समस्याओं से जुझ रही है, तो अपने नजदीकी थाना, जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031683607 या डायल-112 के माध्यम से अपनी बात हम तक पहुंचाएं, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131