search

उत्तर प्रदेश में ODOP के दम पर में पैदा हुए 3.16 लाख नए रोजगार, 200 करोड़ के बजट से संवरेगा भविष्य

deltin33 1 hour(s) ago views 540
  

सीएम योगी के विजन से बदली कारीगरों की तकदीर



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजनरी नेतृत्व में शुरू हुई ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना आज उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का पावरहाउस बन चुकी है। वर्ष 2018 में एक छोटे से कदम के रूप में शुरू हुई यह पहल अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है। बजट सत्र 2026-27 के दौरान प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने विधानसभा में स्पष्ट किया कि यह योजना केवल उत्पादों की ब्रांडिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने पारंपरिक कारीगरों के जीवन में सामाजिक और आर्थिक पुनर्जागरण की नींव रखी है।
निर्यात में ऐतिहासिक उछाल और रोजगार के नए अवसर

आंकड़े गवाह हैं कि ओडीओपी ने यूपी के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। वर्ष 2017-18 में प्रदेश का कुल निर्यात जो मात्र 86 हजार करोड़ था, वह अब बढ़कर 1.84 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस कुल निर्यात में करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले ओडीओपी और हस्तशिल्प उत्पादों की है। इस योजना ने अब तक 3.16 लाख लोगों के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं।
कारीगरों को मिल रहा \“त्रिकोणीय\“ संबल

सरकार ने कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाई है:


  • प्रशिक्षण और तकनीक: अब तक 1,31,000 कारीगरों को नि:शुल्क प्रशिक्षण और आधुनिक टूल किट प्रदान की गई है।

  • वित्तीय सहायता: चालू वित्तीय वर्ष के लिए बजट को 145 करोड़ से बढ़ाकर 200 करोड़ कर दिया गया है। उदाहरण के तौर पर, सहारनपुर में ही 454 हस्तशिल्पियों को 16.26 करोड़ की मार्जिन मनी बांटी गई है।

  • सुरक्षा चक्र: मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत कारीगरों को 5 लाख तक का सुरक्षा कवर दिया जा रहा है।

79 उत्पादों को जीआई टैग और \“वन व्यंजन\“ की नई पहल

उत्तर प्रदेश के हुनर को दुनिया ने सराहा है, यही कारण है कि प्रदेश के 79 उत्पादों को जीआई (GI) टैग प्राप्त हो चुका है, जिससे वैश्विक ब्रांडिंग को मजबूती मिली है। मंत्री राकेश सचान ने बताया कि सरकार अब ओडीओपी की सफलता के बाद ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन व्यंजन’ जैसी नई पहल के जरिए स्थानीय खान-पान को भी अंतरराष्ट्रीय मंच देने की तैयारी कर रही है।

कारीगरों को केवल आर्थिक लाभ ही नहीं, बल्कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से जोड़कर स्वास्थ्य सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। साफ है कि योगी सरकार की ओडीओपी योजना ने प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों में नई जान फूंक दी है, जिससे यूपी अब \“आत्मनिर्भर भारत\“ अभियान का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469935