search

भूमि मापी के दौरान अधिकारियों को झोपड़ी में जिंदा जलाने के प्रयास में 14 गिरफ्तार, 11 महिलाएं शामिल

deltin33 2026-1-4 16:26:30 views 1239
  

जिंदा जलाने के प्रयास में 14 गिरफ्तार



संवाद सूत्र, बेतिया। चनपटिया- लौरिया मार्ग में लौरिया थाना के दुबौलिया गांव के समीप व्यवसायी मनोज जायसवाल की करीब दो एकड़ रैयती भूमि पर की मापी एवं आंशिक दखल दहानी के दौरान झोपड़ी में आग लगाकर अधिकारियों को कर्मियों को जिंदा जलाने के प्रयास में पुलिस ने छापेमारी कर हमलावरों में 11 महिलाएं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं।  

मामले में लौरिया के अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ के प्रतिवेदन पर 28 नामजद एवं 120 अज्ञातों के खिलाफ कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच आरंभ कर दिया है। घटना के एक दिन बाद रविवार को अवैध कब्जादारों की झोपड़ी में सन्नाटा पसरा हुआ है। कुछेक बच्चे बकरी चराते हुए देखे गए।  
पहले से थी हमला करने की तैयारी

प्राथमिकी में कहा गया है कि भूमि उपसमाहर्ता के आदेश पर दुबौलिया गांव में शनिवारी की सुबह जमीन मापी कराने के लिए सीओ नितेश कुमार सेठ, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में अंचलकर्मी, जिला और लौरिया पुलिस स्थल पर गई थी।  

वहां पहुंचते ही पूर्व नियोजित साजिश के तहत वंशराज राम, उनके परिजन और सैकड़ों समर्थकों ने पुलिस प्रशासन पर लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर से हमला कर दिया और वहां एक फूस झोपड़ी को जला दिया , ताकि अन्य ग्रामीण इनके झांसे में आकर और दंगा भड़का सके।  

सीओ ने आवेदन में कहा है वंशराज राम के समर्थकों के द्वारा मारपीट करने से वे स्वयं , थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, दारोगा प्रिया रंजना, दारोगा निशि कुमारी और ड्रोन चलाने वाला अमित कुमार घायल गए। उग्र भीड़ के हिंसक रूप को देखकर हमें अपनी जान बचानी पड़ी और इलाज कराने के लिए स्थानीय सीएचसी में अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा पहुंचाया गया।
वीडियो फुटेज से हो रही हमलावरों की पहचान

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन पर हमला करने और सरकारी कार्यों में बाधा डालने पर 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें 11 महिला और 3 पुरुष हैं। इन सभी को जेल भेजा जा रहा है। कुल 28 लोग नामजद अभियुक्त हैं, शेष 120 अज्ञात हैं। वीडियो फुटेज निकाला जा रहा है।

वीडियो फुटेज में मारपीट करने वाले की पहचान कर के उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।बहुत जल्द सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीओ और थानेदार पर हमला के ये आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने दुलारी देवी (60) पति हरिहर राम, उषा देवी(50) पति वंशराज राम, शिशमाला देवी(35) पति त्रिभुवन राम, फुलमती देवी(35) पति दीनानाथ राम, बेली देवी (55) पति सामदेव राम, कृपा देवी(55) पति रामदेव राम, झोंनी देवी (55) पति कमल राम, ज्ञानती देवी (53) पति महावीर राम, रमावती देवी (30) पति शेषनाथ राम, केदली देवी (50) पति जमुना राम , गुलज़ारी देवी (40) पति जमुना राम, गुलज़ारी देवी (40) पति रामचंद्र राम और पुरुषों में मुख्य आरोपी वंशराज राम (50) , लक्ष्मण राम(60) व सुभाष कुमार (20) को गिरफ्तार किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476316