search

बेतिया-कुमारबाग डबल रेल लाइन कार्य: वंदे भारत समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, रद और लेट

Chikheang 1 hour(s) ago views 1050
  

बेतिया-कुमारबाग डबल रेल लाइन कार्य: वंदे भारत समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, रद और लेट



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बेतिया-कुमारबाग के बीच डबल रेल लाइन बनकर तैयार हो चुकी है। सिग्नलिंग प्रणाली से जोड़ने के लिए गुरुवार से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग शुरू हो गया है। इसको लेकर वंदे भारत सहित कई ट्रेनों को देरी से, रूट डावयर्ट तथा कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है।

बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस, नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन सहित अन्य कई ट्रेनें घंटों लेट हो गई। एनआई की सूचना रेलवे की ओर से जारी नहीं होने के कारण कई यात्रियों ने इसकी शिकायत इंटरनेट मीडिया पर की है।

मुजफ्फरपुर में गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली 15052 पूर्वांचल एक्सप्रेस की प्रतीक्षा में बैठे यात्री पुष्पम सान्याल ने बताया कि यह ट्रेन करीब चार घंटे लेट हो गई। इस ट्रेन को नरकटियागंज में एक घंटे की देरी कर दिया गया। उसके बाद यह ट्रेन देरी होती चली गई। यह ट्रेन शाम पांच बजे के बजाय रात को आठ बजे पहुंची।

उसी तरह नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन नरकटियागंज से सवा दो घंटे लेट चली। इसके कारण यह ट्रेन शाम सात बजे तक मोतिहारी से भी पीछे थी।

एक रेल अधिकारी ने बताया कि बेतिया-कुमारबाग के बीच सुबह साढ़े दस से दोपहर ढाई बजे तक चार घंटे का 240 मिनट का ब्लॉक लिया गया था। इसके कारण पूर्वांचल, नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर, अप अवध एक्सप्रेस, अप सप्तक्रांति एक्सप्रेस मोतिहारी से वाल्मीकिनगर के बीच एक से डेढ़ घंटे की देरी से चलाई गई।

शुक्रवार को फिर इस रूट पर सुबह साढ़े दस से दोपहर ढ़ाई बजे तक चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। इसके को लेकर 15216, 45 मिनट, 19038 डेढ़ घंटे, 12557 एक घंटे की देरी कर चलाई जाएगी। शनिवार को 63342 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर तथा 63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज कैंसिल रहेगी।

63341 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर 60 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। 19037 अवध एक्सप्रेस 60 मिनट, 19269 90 मिनट तथा 15273 डायवर्ट रूट, 19038 अवध एक्सप्रेस सीतामढ़ी होकर डायवर्ट, 12557 सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी होकर डायवर्ट, 15706 सीतामढ़ी, 15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन, 15216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन डायवर्ट रूट से चलाई जाएगी।

15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन सुबह नौ से शाम चार बजे तक नॉन इंटरलॉकिंग के लिए ब्लॉक रहेगा। इसको लेकर दो जोड़ी यानी चार पैसेंजर ट्रेनें रद रहेगी। इसमें 63342, 75236, 63309, 75235 पैसेंजर ट्रेन रद रहेगी। 26502 वंदे भारत ट्रेन, 09451, 15273,19038,12557,15274, 15002, 19037, 26501, 15212, 15211, 15516, 12558, 15568, 19270, 19269, 15215, 15216 डायवर्ट रूट से चलाई जाएगी।

वहीं, 16 फरवरी को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तथा दूसरी ब्लॉक शाम चार से साढ़े पांच बजे तक रहेगी। इसको लेकर 63342, 75236, 63309, 75235 दोनों जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रद रहेगी। 63341 और 15202 देरी से चलाई जाएगी। इस रूट की अन्य ट्रेनें डायवर्ट और शार्ट टर्मिनेशन कर चलाई जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160589