search

गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत 11 ग्रामीण SP का क्षेत्र निर्धारित; गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

Chikheang 1 hour(s) ago views 797
  



राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में बेहतर और मुस्तैद पुलिसिंग के लिए गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत 11 जिलों के ग्रामीण एसपी (पुलिस अधीक्षक) के क्षेत्राधिकार को निर्धारित करते हुए उनके अधिकार स्पष्ट कर दिए गए हैं। इससे संबंधित अधिसूचना गृह विभाग ने जारी कर दी है।

इसके अनुसार, 2022 में गठित ग्रामीण एसपी के 11 अलग–अलग पदों के अधीन आने वाले अनुमंडल और थानों की संख्या का निर्धारण किया गया है। संबंधित जिलों के एसपी कार्यालयों के शाखाओं का बंटवारा एसपी (ग्रामीण) और अन्य के बीच करेंगे।

विभागीय जानकारी के अनुसार, गया के ग्रामीण एसपी के कार्य क्षेत्र में अब नीमचक बथानी, टिकारी, इमामगंज, शेरघाटी–1 एवं शेरघाटी–2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के अधीन आने वाले सभी थाने आएंगे। इन सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अधीन करीब 33 थाने हैं, जो ग्रामीण एसपी के अधीन हो जाएंगे।

वहीं, भागलपुर एसपी (ग्रामीण) के अंतर्गत कहलगांव–1 एवं कहलगांव– 2 के एसडीपीओ और भागलपुर विधि–व्यवस्था डीएसपी और इनके अंतर्गत आने वाले 18 थाने होंगे। मुजफ्फरपुर के एसपी (ग्रामीण) के अधीन पूर्वी–1, पूर्वी–2 और सरैया के एसडीपीओ के अलावा इनके अधीन आने वाले 24 थाने आएंगे।

इसी तरह, रोहतास एसपी (ग्रामीण) के अधीन सासाराम मुख्यालय कोचस के एसडीपीओ–2, डिहरी एसडीपीओ–2 और विक्रमगंज एसडीपीओ के साथ ही आने वाले सभी 28 थाने हैं। मुंगेर (ग्रामीण) एसपी के तहत सदर एसडीपीओ, तारापुर एसडीपीओ और हवेली खड़गपुर एसडीपीओ और इनके अधीन आने वाले 12 थाने हैं।

बेगूसराय के एसपी (ग्रामीण) के अंतर्गत मंझौल एसडीपीओ, बखरी एसडीपीओ और बलिया एसडीपीओ के साथ ही इनसे जुड़े 11 थाने शामिल हैं। पूर्णिया ग्रामीण एसपी के अंतर्गत बायसी, बनमनखी और धमदाहा एसडीपीओ और इनके अधीन आने वाले 18 थाने।

सहरसा एसपी (ग्रामीण) के अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ और इनके अधीन के नौ थाने शामिल हैं। दरभंगा एसपी (ग्रामीण) के अंतर्गत आने वाले बेनीपुर, बिरौल एसडीपीओ एवं सदर के एसडीपीओ–2 और इनके तहत आने वाले 19 थाने हैं।

सारण के ग्रामीण एसपी के अधीन मढ़ौरा–1, मढ़ौरा–2 एवं सोनपुर के एसडीपीओ और उनके अधीन आने वाले 18 थाने शामिल हैं। बेतिया के एसपी ग्रामीण के अधीन सदर–2 और नरकटियागंज के एसडीपीओ तथा इनके अधीन आने वाले 21 थाने आते हैं।
ग्रामीण एसपी के अधिकार:

ग्रामीण एसपी अपने क्षेत्र के अधीन आने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, कांडों की समीक्षा एवं अपराध नियंत्रण के साथ ही सभी महत्वपूर्ण विषयों से जिला एसपी को अवगत कराएंगे। अपने अधीन थानों की अपराध पंजी, दैनिक प्रतिवेदन, पेट्रोलिंग चार्ट समेत अन्य का नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण करेंगे।

अपने क्षेत्राधिकार पदस्थापित दारोगा और उनके नीचे के पदाधिकारी (सिपाही और हवलदार) को निलंबित कर सकते हैं। पुलिस लाइन के पदाधिकारियों का निलंबन जिला एसपी से विमर्श करने के बाद कर सकते हैं। सप्ताह में कम से कम एक बार पुलिस परेड में भाग लेंगे। पुलिस सभा में मौजूद रहेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160538