search

हत्या समेत तीन मामले में वांछित बदमाश देहरादून से गिरफ्तार, पुलिस से बचने को लगातार बदल रहा था ठिकाना

cy520520 2026-1-22 14:56:28 views 1150
  

गिरफ्तार बदमाश की सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अंबेडकर नगर में एक युवक की हत्या समेत तीन आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश अमन मखवाना को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। 2016 में अमन ने दो अन्य साथियों के साथ मिल आपसी दुश्मनी में दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बुरी तरह घायल हो गया था।

घायल युवकों में एक ने बाद में उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अंबेडकर नगर थाना पुलिस लंबे समय से उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। जिससे क्राइम ब्रांच को बदमाश को पकड़नेे की जिम्मेदारी सौंपने पर पुलिस टीम ने उत्तराखंड के देहरादून में उसका पता लगा गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी का कहना है कि अमन मखवाना उर्फ काला, दक्षिणपुरी, अंबेडकर नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ अंबेडकर नगर थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। 2016 में हत्या के बाद अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने अमन समेत तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

जमानत पर बाहर आने के बाद अमन मखवाना फरार हो गया और जानबूझ कर न्यायालय के सामने पेश नहीं हो रहा था, जिससे कोर्ट ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। क्राइम ब्रांच को जांच सौंपने पर पुलिस टीम को अमन के बारे में उत्तराखंड में छिपे होने की जानकारी मिली।

गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपनी जगह बदल रहा था। इंस्पेक्टर विजय पाल दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे उत्तराखंड की अलग-अलग पहाड़ी इलाके में छापा मार मंगलवार को दबोच लिया। जांच से पता चला कि इसके खिलाफ आरके पुरम थाने में भी लूटपाट का एक मामला दर्ज है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164580