search

रांची नगर निगम का अल्टीमेटम, बिना अनुमति लगे तार 7 दिन में हटाएं; नहीं तो किए जाएंगे जब्त

cy520520 2026-1-22 14:56:27 views 1239
  

तारों का मकड़जाल। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। रांची नगर निगम ने शहर में बिजली के खंभों पर बिना अनुमति लगाए गए तारों और ऑप्टिकल फाइबर की बढ़ती समस्या को गंभीरता से लिया है।

निगम के मुताबिक, कई जगहों पर एजेंसियों द्वारा केवल अपने तार और ऑप्टिकल फाइबर लगाए गए हैं, जिससे न सिर्फ हवा में झूलते तारों के कारण परेशानी हो रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है।

इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने सभी केबल ऑपरेटरों और संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। निगम ने कहा है कि सभी एजेंसियों को अपने तारों और फाइबर के संबंध में सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त अनुमति और दस्तावेज 7 दिनों के भीतर निगम कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यादि तय समय सीमा के अंदर जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो निगम द्वारा बिजली के खंभों पर लगे सभी बिना अनुमति वाले तार और ऑप्टिकल फाइबर हटाकर जब्त कर लिए जाएंगे।

इस कार्रवाई की पूरी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी के मालिक पर होगी। नगर निगम ने सभी एजेंसियों से अपील की है कि वे समय पर नियमों का पालन करें। ऐसा करने से न केवल शहर में यातायात और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि अनावश्यक दुर्घटनाओं और अव्यवस्था से भी बचा जा सकेगा।

निगम का यह कदम शहर में साफ-सुथरी और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
शहर में झूल रहे केबल कंपनी के तार

शहर में चौक-चौराहों के साथ-साथ मुख्य मार्ग और सहायक मार्ग में भी बिजली के ख्ंभे पर केबल तार व ऑप्टिकल फाइबर के केबल झूल रहें है। जिससे शहर की सुदंरता पर भी ग्रहण लग रहा है। शहर में झूलते हुए तार से कई लोग परेशान है।

यह तार शहर की सड़कों पर भी बिखरे पड़े है। जिससे रोजाना राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहें हैं। शहर में पुरुलिया रोड, मेन रोड, हिनू, चुटिया, कुसई कालोनी, कोकर, बरियातू समेत कई क्षेत्र में लोग केबल के तार से परेशान है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164580