search

BCCL Listing Price: भारत कोकिंग कोल की धमाकेदार लिस्टिंग, डेब्यू पर ही निवेशकों का पैसा कर दिया दोगुना

deltin33 2026-1-19 09:56:33 views 1108
  

भारत कोकिंग कोल की जोरदार लिस्टिंग



नई दिल्ली। आज भारत कोकिंग कोल की लिस्टिंग (Bharat Coking Coal Share Price) हो गई है। इसकी लिस्टिंग काफी शानदार रही, जिसने मार्केट डेब्यू पर निवेशकों का पैसा लगभग डबल कर दिया। BSE पर इसकी लिस्टिंग 23 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 22.21 रुपये या 96.57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 45.21 रुपये पर हुई। वहीं NSE पर इसका शेयर 22 रुपये या 95.65 फीसदी चढ़कर 45 रुपये पर लिस्ट हुआ है।  
कोल इंडिया की सब्सिडियरी है BCCL

बता दें कि BCCL भारत की सरकारी कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडियरी है। BCCL के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 21-23 रुपये था। इसका आईपीओ 9 जनवरी से 13 जनवरी तक के लिए खुला था। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 1,071.11 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कितने प्रीमियम पर लिस्टिंग की थी उम्मीद?

BCCL IPO की लिस्टिंग उम्मीद से बेहतर रही, क्योंकि इस PSU कंपनी का स्टॉक ग्रे मार्केट में 60% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। BCCL के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में करीब ₹13.5 के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर मिल रहे थे, जिससे लिस्टिंग प्राइस करीब ₹36.5 होने का अनुमान था, जो इश्यू प्राइस से लगभग 58.7% ज्यादा था।
मगर अब इसने इन अनुमानों को पीछे छोड़ दिया और कंपनी की लिस्टिंग और भी शानदा रही।
IPO को मिला जोरदार रेस्पॉन्स

भारत कोकिंग कोल, जो देश की सबसे बड़ी कोकिंग कोल प्रोड्यूसर है, के IPO 143.85 गुना सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ के तीसरे दिन तक रिटेल कैटेगरी में 49.37 गुना, एंकर निवेशकों को हटाकर QIB सेगमेंट में 310.81 गुना और NII कैटेगरी में 240.49 गुना सब्सक्राइब हुआ।
आईपीओ में लॉट साइज 600 शेयरों की थी। यानी कम से कम 600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता था। कंपनी को आईपीओ में कुल 90,31,776 आवेदन मिले।  

ये भी पढ़ें - शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट की आशंका, गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत; इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर



“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“

(डिस्क्लेमर: यहां एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477734