search
 Forgot password?
 Register now
search

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र में भारी पड़ सकती है ये एक छोटी सी भूल, जानें पहले दिन क्या करें और क्या नहीं?

Chikheang 10 hour(s) ago views 181
  

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र में करें ये काम।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Magh Gupt Navratri 2026: आज से गुप्त नवरात्र शुरू हो चुके हैं। हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्र को तंत्र-मंत्र की साधना और कोई खास मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बहुत फलदायी माना गया है। जहां चैत्र और शारदीय नवरात्र में धूमधाम से उत्सव का माहौल होता है, वहीं गुप्त नवरात्र की पूजा बेहद गोपनीय तरीके से की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, गुप्त नवरात्र की पूजा जितनी फलदायी है, उसके नियम उतने ही कठिन हैं। विशेष रूप से पहले दिन की गई एक छोटी सी चूक आपकी पूरी पूजा को खराब कर सकती है और आपको मुश्किलों में डाल सकती है। आइए जानते हैं गुप्त नवरात्र के पहले दिन किन नियमों का पालन करना चाहिए और किनसे बचना चाहिए?

  

AI Generated
भूलकर भी न करें ये गलतियां (Magh Gupt Navratri 2026 Don\“ts)

  • गुप्त नवरात्र की सबसे बड़ी गलती अपनी पूजा के बारे में लोगों को बताना है। अगर आप किसी विशेष फल के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं, तो इसके बारे में किसी व्यक्ति को न बताएं।
  • इन नौ दिनों में प्याज, लहसुन, मांस और मदिरा का सेवन पूरी तरह से वर्जित माना गया है। पहले दिन कलश स्थापना के बाद अगर घर में तामसिक भोजन बनता है, तो मां लक्ष्मी और मां काली रुष्ट हो सकती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के दौरान बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना या नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता।
  • गुप्त नवरात्र के पहले दिन घर में लड़ाई-झगड़ा न करें। इस दौरान किसी महिला, बुजुर्ग या कन्या का अपमान करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि महिलाओं को मां दुर्गा का प्रतीक माना गया है और उनके अपमान से पूजा का फल खत्म हो सकता है।

पहले दिन क्या करें? (Magh Gupt Navratri 2026 Do\“s)

  • नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त जैसे अभिजीत मुहूर्त में ही कलश की स्थापना करें। कलश को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • गुप्त नवरात्र के नौ दिनों तक मन, वचन और कर्म से पवित्र रहें। जैसे - जमीन पर सोना और सात्विक आहार करना आदि।
  • मां काली या 10 महाविद्याओं के मंत्रों का जाप मानसिक रूप से करें। जप माला ढकी हुई होनी चाहिए, ताकि साधना गुप्त रहे।
  • अगर हो पाए, तो अखंड ज्योति जलाएं। नहीं, तो सुबह-शाम घी का दीपक जलाकर आरती जरूर करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

करें ये खास उपाय

गुप्त नवरात्र के दौरान अगर आप किसी तांत्रिक मंत्र का जाप कर रहे हैं, तो उसे बिना गुरु के या सही उच्चारण के न करें। पहले दिन \“ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे\“ जैसे मंत्रों का जप कर सकते हैं। साथ ही मां को गुड़ का भोग लगाएं। इससे देवी की विशेष कृपा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Magh Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र के पहले दिन करें मां काली की खास पूजा, दुख-दर्द होंगे दूर

यह भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 19 January 2026: आज से शुरू हो रहे गुप्त नवरात्र, पंचांग से जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154426

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com