search

दीपाली नंदी बनीं कार्मेल क्वीन, छात्राओं की बॉलीवुड-टॉलीवुड के थीम पर सिनेमैटीक प्रस्तुति ने सबका जीता दिल

cy520520 2026-1-18 23:27:29 views 728
  



डिजिटल डेस्क, भागलपुर। कार्मेल स्कूल भागलपुर के प्रांगण में 12वीं कक्षा की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। दीपाली नंदी कार्मेल क्वीन बनी, तृप्ति रानी चौधरी दुसरे स्थान जबकि आर्या सहाय तीसरे स्थान पर रही। मिस वर्साटाइल को खिताब साक्षी आनंद को दिया गया। छात्राओं के अभी तक के पढ़ाई, रिजल्ट, अनुशासन, को क्योरिकलुम एक्टिविटी, तार्किक क्षमता आदि के आधार पर कार्मेल क्वीन का निर्णय लिया था।

प्राचार्या सिस्टर आशा ने कहा कि इस बार की 12वीं की छात्रा हरेक विधा में निपुण है। इस बार के विद्यार्थी बहुत ही शानदार हैं। सभी के बेहतर रिजल्ट आएंगे। सभी की उपलब्धियां शानदार रही है। आप सभी अपने जीवन में सफल बने और कार्मेल परिवार का नाम रोशन करें। हम सभी को आप पर गर्व है।

  


मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साह ने बताया कि विदाई समारोह “एलिशियम 2026“ थीम पर था। जिसमें बॉलीवुड और टॉलीवुड के थीम को दर्शाया गया। सिनेमैटीक प्रस्तुति के आधार पर यह बताया गया कि पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण किसी भी स्थान किसी भी हालात में कार्मेल की छात्राएं अपने नैतिक मूल्यों के साथ बेहतर प्रदर्शन करती आ रही हैं।

  


कार्यक्रम का शुरुआत प्राचार्या सिस्टर आशा, कोऑर्डिनेटर सिस्टर प्रीसका आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद प्रेयर गीत व नृत्य की प्रस्तुति हुई। छात्राओं ने ““ओ हमदम बिन तेरे क्या जीना, कहीं न प्यार है, हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में““ आदि गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा फिर दिल लेगयी कुड़ी और अन्ते आहे पुरम, लुंगी डांस आदि गीत पर छात्राओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति की। रैंप वाक भी किया। दीक्षा और श्रुति ने शास्त्रीय नृत्य कर सभी का दिल जीत लिया।


छात्राओं ने केजी से अभी तक के सफर के बारे में कई अनुभवकों को साझा किया। पीपीटी के माध्यम से सभी के सुनहरे पलों को याद किया गया। कार्मेल की छात्रा सृस्टि श्रेया को बास्केटबॉल और एथेलेटिक्स में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता की उपलब्धि पर प्राचार्या सिस्टर आशा ने ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

  


कार्यक्रम में मंच संचालन ईशिका, दिव्या, साची और रितिका ने की। बैकग्राउंड कमांड दीक्षा और आश्लेषा ने संभाली। स्टेज सज्जा में शिक्षक शैलेन्द्र, मनताशा, अनुष्का, संजना सक्रिय रहे। छायाचित्र और वीडियो व प्रशासन आदि का कार्य शिक्षक रोहित व सूरज ने निभाया। कार्यक्रम का संचालक शिक्षक बिपिन अन्थोनी, मिस सीमा जोशी और मिस जयंती झा ने की थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी टीचिंग व नन टीचिंग स्टॉफ का भरपूर सहयोग रहा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164287