search

अंबाला थाना धमाका: जम्मू से चौथा आरोपी गिरफ्तार, खाते में पैसे हुए थे ट्रांसफर; पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच तेज

Chikheang 2026-1-18 20:26:52 views 917
  

अंबाला थाना धमाका: जम्मू से चौथा आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। बलदेव नगर थाने को उड़ाने की साजिश में सीआइए-1 की टीम ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक यह चौथी गिरफ्तारी है। आरोपित रमन जम्मू के सेक्टर-06 माडल टाउन गंग्याल का रहने वाला है।

पहले गिरफ्तार फिरोजपुर के सगे भाइयों से पूछताछ के बाद पुलिस ने रमन को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपित दोनों सगे भाइयों के अकाउंट में रमन ने ही रुपये ट्रांसफर किए थे। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

उधर, दोनों सगे भाइयों को रविवार को पुलिस पंजाब के कई स्थानों पर लेकर गई। अब फिरोजपुर के पांचवें आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक पटियाला के कर्मजीत उर्फ टोनी को तीन दिन के रिमांड के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।

कर्मजीत ही पाकिस्तान बार्डर के पास से कार लेकर आया था और विस्फोटक व पांच-पांच किलो के एलपीजी सिलिंडर के साथ कार को थाने में खड़ा कर वीडियो बनाया था। आरोपित और पाकिस्तान के गैंग्स्टर शहजाद भट्टी के बीच की चैटिंग भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

पाकिस्तानी लिंक आने के बाद अब रमन की गिरफ्तारी के साथ दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और जम्मू से तार जुड़ गए हैं। जिस कार का प्रयोग किया गया वह दिल्ली की थी। फिरोजपुर के दोनों सगे भाइयों को सात दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस जांच कर रही है।  
10 जनवरी को बलदेव नगर थाने में खड़ी की गई थी कार

गत 10 जनवरी को बलदेव नगर थाने को उड़ाने के लिए एक मारुति कार को खड़ा किया गया था। इसमें पांच-पांच किलो के एलपीजी भरे सिलिंडर और विस्फोटक से धमाका करने की साजिश रची गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते आग बुझा दी थी और सिलेंडरों को बरामद कर लिया था।

मामले में सीआइए की अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले के बार पाकिस्तानी गैंग्स्टर शहजाद भट्टी से जुड़े हैं। सीआइए की टीमों ने पंजाब में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है।

पुलिस अब तक मारुति 800 कार, दो सिलिंडर, टूटी हुई एलसीडी और एक सफेद रंग की सीट बरामद की है। एलसीडी को टेप से चिपकाया गया था। इसी के भीतर विस्फोटक सामग्री रखी गई थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168791