search

संतकबीर नगर में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, गम में बदल गई बेटी की शादी की खुशियां

cy520520 2025-12-3 01:09:13 views 1244
  

सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत।



संवाद सूत्र, महुली। मातृवियोग के दुख ने ग्राम रतनपुर निवासी परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। मां की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से अविवाहित बेटी आराधना पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सब कुछ थाम दिया। मां को खोकर आराधना दहाड़ मारकर रोने लगी। घर में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी 65 वर्षीय कतवारी देवी, पत्नी अनंत राम, सोमवार को पीएनबी बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रही थीं, तभी एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।

राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही देर रात उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पति अनंत राम और बेटी आराधना का रो-रोकर बुरा हाल है। मां के चले जाने से शादी की खुशियां अधूरी रह गईं। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148