search

बूथ पर आज SIR Draft Voter List 2026 में जांच लें अपना नाम, बूथ पर शाम चार बजे तक रहेंगे बीएलओ

deltin33 2026-1-18 14:28:20 views 1238
  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: प्रदेश में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चुनाव आयोग ने रविवार 18 जनवरी को मिशन मोड में मतदाता सूची पढ़ने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि अनिवार्य रूप से बीएलओ दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक बूथ पर रहें। इस दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ ही अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी वहां रहेगी।

मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी बूथों पर दावा-आपत्ति से जुड़े फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहें। इससे पात्र नागरिक बूथ पर ही नाम जोड़ने, संशोधन या काटने से संबंधित आवेदन कर सकेंगे। कार्यक्रम की निगरानी के लिए संबंधित विधान सभा क्षेत्रों में ईआरओ को निर्देश दिए गए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477666