LHC0088 • 2025-12-10 01:34:42 • views 700
शुभमन गिल का नहीं चला बल्ला।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल होने के बाद शुभमन गिल की टी20 सीरीज के पहले मैच में वापसी हुई। कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे 5 मैचों की सीरीज के पहले टी20 में गिल बतौर ओपनर मैदान पर उतरे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गिल के चलते ही संजू सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ा। हालांकि, भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान गिल बुरी तरह फेल रहे और पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। गिल एक खराब शॉर्ट खेलकर कैच आउट हुए।
भारतीय टीम ने गंवाया टॉस
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की ओर से पहला ओवर लुंगी एनगिडी ने किया। ओवर की तीसरी गेंद पर गिल ने मार्को यानसेन को कैच थमा दिया। लुंगी ने मिडिल लेग पर गेंद की और गिल ने आगे बढ़कर गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से बाउंड्री पर भेजना का प्रयास किया।
गेंद को सीधा ऊपर की ओर चिप करने के चक्कर में उन्होंने टाइमिंग का पूरा ध्यान नहीं रखा। यानसेन ने दाईं ओर थोड़ी दौड़ लगाई और आसानी से कैच लपक लिया। गिल ने 2 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए।
बुरी तरह ट्रोल हो रहे गिल
गिल के जल्दी आउट होने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। फैंस का कहना है कि मैगी बनाओ तब तक गिल बल्लेबाजी करके मैदान से लौट आएंगे। वहीं कुछ अन्य फैंस का कहना था कि गिल टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करके यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे काबिल बल्लेबाजों की जगह टीम से छीन रहे हैं।
No flat pitches no party for Prince Shubman Gill.
I will choose anyday Sanju Samson over him.
Can\“t imagine Sanju Samson dropped from opening for this guy. pic.twitter.com/AqWS8jasOS — Dhruv Thakur (@Dhruv_Thakur___) December 9, 2025
Meet Shubman Gill,
- Can\“t bat
- Can\“t ball
- Can\“t field
But he need Indian team captaincy for all format. pic.twitter.com/nzEQ7DK7l6 — Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) December 9, 2025
Sanjay Bangar is questioning Shubman Gill place in the T20 team. pic.twitter.com/B25OFZ4zTE — Homie (@homelander_yyy) December 9, 2025 |
|