search

गाजियाबाद में युवक के जेब में रखा मोबाइल फटा, पैर बुरी तरह जख्मी; कंपनी के खिलाफ ठोका मुकदमा

cy520520 2026-1-18 06:56:50 views 782
  

व्यक्ति की जेब में रखा मोबाइल अचानक से फट गया।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन क्षेत्र के वृंदावन गार्डन में व्यक्ति की जेब में रखा मोबाइल अचानक से फट गया, जिससे उनका पैर जख्मी हो गया। घटना पांच जनवरी की बताई जा रही है। मोबाइल कंपनी के खिलाफ उन्होंने तहरीर दी है।

वृंदावन गार्डन निवासी पंकज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मोबाइल आनलाइन खरीदा था। इसका कार्यालय गुुरुग्राम में है। मोबाइल में किसी तरह का बदलाव उन्होंने नहीं किया और न ही किसी वस्तु को मोबाइल से जोड़ा। पांच जनवरी काे अचानक से मोबाइल फट गया और उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।

चिकित्सकों ने पैर की सर्जरी करने की बात कही है। शिकायत करने पर कंपनी की टीम जांच के लिए मोबाइल लेकर गई। इसके बदले में उन्हें दूसरा मोबाइल दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने खराब मोबाइल बेचा, इसे लेकर तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में फूड पॉइजनिंग से किशोर की मौत, परिवार के तीन सदस्य अस्पताल में भर्ती
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164198