search

अयोध्या में भाजपा से पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भरवाए नये मतदाताओं के फार्म

cy520520 2026-1-17 19:26:46 views 1079
  

कंधारी बाजार में नव मतदाताओं के फार्म भराते पूर्व सांसद लल्लू सिंह (बाएं से दूसरे) : जागरण



जागरण संवाददाता, अयोध्या : उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में आपत्ति दूर करने के क्रम में शनिवार को अयोध्या से भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने करियप्पा मंडल के विभिन्न बूथों पर नव मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने कंधारी बाजार में बूथ नंबर 33 व 34 में मतदाताओं के फार्म भराए।

पूर्व सांसद ने पहली बार मतदाता बन रहे युवाओं के फार्म संख्या-6 भरवाने की प्रक्रिया को गति दी। पूर्व सांसद को करियप्पा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसमें वह क्षेत्र में संगठनात्मक समन्वय और मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं। भ्रमण के दौरान पूर्व सांसद ने बूथ कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि बोगस व मृतक मतदाताओं के नाम हटवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित कराने पर भी जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएं।

पूर्व सांसद ने कहा अभियान का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को मताधिकार दिलाना और मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करना है। नव मतदाता लोकतंत्र की शक्ति हैं। उन्हें जोड़ना भाजपा की प्राथमिकता है। फर्जी और अपात्र नामों को हटाना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल रवि सोनकर, बुद्धिपाल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164195