search

बहराइच में क‍िशोरी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्‍या, बाग में मिला शव

deltin33 2025-11-3 23:37:18 views 1262
  



संवाद सूत्र, उर्रा (बहराइच)। मंझरा गांव निवासी एक किशोरी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। उसका शव रविवार शाम बाग में मिला। गले पर धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोतवाली मुर्तिहा इलाके के ग्राम पंचायत मंझरा के सहजरामपुरवा निवासी 15 वर्षीय निशा शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिवारजन उसकी तलाश कर रहे थे।

रविवार शाम को पिता धनीराम गांव के लोगों के साथ तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बाग में शव पड़े होने की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान निशा के रूप में की। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया है।

ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। परिवारजन ने रंजिश में किशोरी की गला रेतकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।



गायब किशोरी का बाग में शव मिला है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के शरीर पर चोट के निशान हैं।- राम नरेश यादव, कोतवाल मुर्तिहा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521