search

वंदे भारत में आया गाजियाबाद के यात्री को आया Heart Attack, ट्रेन रुकने से पहले हो गई मौत

cy520520 2026-1-17 19:26:47 views 957
  

टूंडला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी से बातचीत करते मृतक के परिवारीजन।



संस, जागरण. टूंडला (फिरोजाबाद)। पुत्र-पुत्रवधु, नाती और पोते के साथ अयोध्या दर्शन करने जा रहे गाजियाबाद के वृद्ध की शनिवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद टूंडला स्टेशन पर नान स्टाप ट्रेन को रोककर शव उतारा गया।

मूलरूप से पक्का खेड़ा मेरठ निवासी 79 वर्षीय नरसिंह देव शर्मा वर्तमान में गाजियाबाद के वसुंधरा में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार को वह वंदे भारत से अयोध्या जा रहे थे। वह ट्रेन के सी-सात कोच की सीट संख्या 64 पर यात्रा कर रहे थे। उनके साथ बेटा मोहित शर्मा, पुत्रवधु मीनाक्षी शर्मा, नाती कनिष्क शर्मा और पार्थ शर्मा भी थे।

अलीगढ़ स्टेशन निकलते ही उनकी तबीयत खराब हो गई। उनके सीने में दर्द होने लगा। स्वजन ने टीटी के माध्यम से कंट्रोल रूम को जानकारी दी। ट्रेन पहुंचने से पहले ही डाक्टरों की टीम स्टेशन पर पहुंच गई। सुबह 9.50 बजे ट्रेन को यहां रोका गया।

जांच के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने स्वजन की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164195