search

Priya Kapoor ने ननद मंधीरा पर दर्ज किया मानहानी का केस, संजय की प्रॉपर्टी को लेकर गहराता जा रहा मामला

Chikheang 2026-1-17 19:26:42 views 597
  

अपनी बहन मंधीरा के साथ संजय कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत कारोबारी संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे उत्तराधिकार विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी का विवाद कोर्ट पहुंच गया और रोज इस पर नए-नए अपडेट आ रहे हैं। कभी करिश्मा कपूर के बच्चे कुछ दावा कर देते हैं तो कभी खुद प्रिया कपूर से पूरे खर्चों का हिसाब मांग लिया जाता है। अब इस पर लेटेस्ट क्या विवाद है, चलिए जानते हैं।
प्रिया कपूर ने दायर किया केस

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेत्री करिश्मा कपूर से प्रिया सचदेव कपूर की उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने तलाक समझौते की एक सर्टिफाइड कॉपी मांगी थी। संजय की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ ने प्रिया की याचिका पर सवाल उठाते

हुए कहा कि वह ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। इससे प्रिया आहत हो गई और लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, प्रिया ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से उन पर हमले करने के लिए मंधिरा कपूर स्मिथ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- संजय और करिश्मा कपूर के तलाक केस में कैसे हुआ था सैटलमेंट? प्रिया कपूर ने मांगे दस्तावेज, आज SC में सुनवाई
        View this post on Instagram

A post shared by Mandhira Kapur (@mandhirakapursmith)


अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर शिकायत में कहा गया है कि विवादित टिप्पणियों में झूठे दावे, संकेत और व्यक्तिगत हमले शामिल हैं जिन्हें स्थापित तथ्यों के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जबकि मामला अभी भी विचाराधीन है, जिससे प्रिया कपूर की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
प्रिया कपूर की हुई सार्वजनिक बदनामी  

प्रिया कपूर का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह और वकील स्मृति अस्मिता कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, सार्वजनिक रूप से प्रसारित कंटेंट भ्रामक है और आरोपों को बढ़ावा देती है जिनका उद्देश्य कानूनी उपायों के बजाय सार्वजनिक चर्चा के माध्यम से प्रिया कपूर को बदनाम करना और परेशान करना है। मनिंदर सिंह ने यह तर्क दिया कि इस प्रकार का आचरण लागू कानून के तहत आपराधिक मानहानि के अपराध को स्पष्ट रूप से आकर्षित करता है।
बहन ने किसका लिया पक्ष?

वहीं मंधिरा कपूर स्मिथ ने मीडिया के सामने सार्वजनिक बयान देते हुए प्रिया कपूर के आचरण और इरादों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर उनके भाई का इरादा कुछ जानकारी साझा करने का होता, तो वे शादी के दौरान ही ऐसा कर देते। उन्होंने यह भी कहा कि तलाक की कार्यवाही गोपनीय होती है, खासकर जब बच्चे शामिल हों। प्रिया कपूर ने आरोप लगाया है कि ये बयान मानहानिकारक कंटेंट का हिस्सा हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह के माध्यम से अदालत में याचिका दायर कर अपनी प्रतिष्ठा को हुए कथित नुकसान के लिए आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद पहुंचा SC, प्रिया कपूर ने करिश्मा से मांगे तलाक के दस्तावेज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168765