search

पटना में स्‍कूलों की कक्षाओं से हटा प्रत‍िबंध, अब केवल समय पर पाबंदी, डीएम ने जारी क‍िया आदेश

deltin33 2026-1-17 15:26:32 views 539
  

पटना के स्‍कूलों का बदला समय।  



ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। Patna Schools: ठंड का सितम कम होने के बाद जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। मौसम का मिजाज सामान्‍य होते देखकर पटना डीएम ने स्‍कूलों की कक्षाओं से प्रति‍बंध हटा दिया है। अब केवल समय की पाबंदी रखी गई है।  

जिलाध‍िकारी डॉ. त्‍यागराजन एसएम ने 16 जनवरी को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मौसम की वर्तमान स्‍थ‍िति‍ को देखते हुए प्री स्‍कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों समेत पटना के सभी निजी एवं सरकारी स्‍कूलों में शैक्षण‍िक गत‍िव‍िध‍ियों पर सुबह 9 बजे से पहले संचालन पर प्रत‍िबंध लगाया जाता है।

यह आदेश 17 से 20 जनवरी तक के लिए प्रभावी रहेगा। मौसम हालांक‍ि ठंडा बना हुआ है, लेकिन दिन के समय स्‍थ‍ित‍ि सामान्‍य जैसी प्रतीत होती है। हालांकि ठंडी हवा देह में सिहरन पैदा कर देती है। लेकिन एक सप्‍ताह पहले जैसी विषम स्‍थ‍ित‍ि नहीं है।

जनवरी में आठवीं तक की कक्षाएं दूसरे सप्‍ताह के बाद तक स्‍थगित रही। ऊपर की कक्षाओं का संचालन भी 10:30 से 3:30 बजे के बीच चलाने का आदेश दिया गया।   

मकर संक्रांत‍ि के साथ मौसम सामान्‍य होने लगा तो पाबंदियां भी धीरे-धीरे घटाई जाने लगी। अंत‍िम प्रति‍बंध वर्ग एक से पहले की कक्षाओं के लिए था।

अब वह प्रत‍िबंध भी हटा लिया गया है तो स्‍कूलों में चहल-पहल बढ़ेगी। लंबे समय से घर में कैद बच्‍चे भी अब पठन-पाठन के साथ उछल कूद करेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477619