search

मतदाता बनने का मौका: नाम जुड़वाने और सुधारने का सुनहरा चांस, जरूरी हैं ये दस्तावेज

cy520520 2026-1-17 12:28:07 views 1020
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची से अगर आपका नाम कट गया है या फिर नाम, पता, उम्र में कोई भी त्रुटि है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3696 बूथों में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बीएलओ मिलेंगे।

मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे या फिर सूची को देखा जा सकता है। नया मतदाता बनने के लिए फॉर्म-छह और घोषणा पत्र को जमा किया जा सकता है। इसकी अंतिम तिथि छह फरवरी है। छह मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
सुबह 11 से शाम चार बजे तक 3696 बूथों में मिलेंगे बीएलओ

नौ विधानसभा क्षेत्रों में 27.63 लाख मतदाता हैं। जिला प्रशासन द्वारा 3.25 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे मतदाताओं से संबंधित दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। अगर मतदाता छह फरवरी तक दस्तावेज नहीं देते हैं तो इन्हें अलग सूची में रखा जाएगा। बाद में ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हट सकते हैं। इसे लेकर 209 अफसरों को लगाया गया है।
छह फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं दावे एवं आपत्तियां, छह मार्च को सूची का होगा प्रकाशन

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि 18 जनवरी के अलावा 31 जनवरी व एक फरवरी को भी विशेष अभियान चलेगा। सभी बूथों में मतदाता मिलेंगे। बीएलओ से फॉर्म-छह मिलेगा। भरने के बाद उसके पास ही जमा करना होगा। दो फोटो, परिवार के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की छायाप्रति और संबंधित दस्तावेज जिसमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड प्रमुख रूप से शामिल हैं।
हर दिन पहुंच रही हैं शिकायतें

कलेक्ट्रेट और छह तहसीलों में हर दिन आठ से 10 शिकायतें पहुंच रही हैं। इसमें गलत तरीके से मतदाता सूची से नाम हटाने की बात कही जा रही है। अब तक 300 शिकायतें पहुंच चुकी हैं।
यह है शिकायती नंबर

हेल्प लाइन नंबर 1950
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164142