search

इश्क से हारी मां की ममता! 4 महीने के दूधमुंहे बच्चे को छोड़ महिला प्रेमी के साथ फरार, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

LHC0088 2026-1-16 11:56:53 views 1248
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण अंबेडकरनगर। महिला अपने चार माह के दूधमुंहे बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पति के अनुसार वह अपनी पत्नी के साथ जनपद मुरादाबाद में मजदूरी कर जीवनयापन करता था। इसी दौरान उसकी पत्नी की पहचान ग्राम गागन जनपद मुरादाबाद निवासी युवक से हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और यही संबंध बाद में पारिवारिक विघटन का कारण बन गया।

आरोप है कि 8 जनवरी को जब पीड़ित पति मुरादाबाद से अपने पैतृक गांव जनपद अंबेडकरनगर में आया हुआ था, उसी दौरान उक्त युवक ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया। पति ने बताया कि उसने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

सबसे दुखद पहलू यह है कि महिला अपने चार माह के बेटे को छोड़कर चली गई, जो अब पिता की देखरेख में है और मां की ममता से वंचित है। थक-हारकर पीड़ित पति ने कटका थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला अपने मायके से गई है, जबकि उसका ससुराल कटका थाना क्षेत्र में स्थित है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। प्रथम दृष्टया महिला स्वेच्छा से गई प्रतीत हो रही है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मां की ममता उस मासूम तक दोबारा लौट पाएगी और क्या बिखरे हुए परिवार को न्याय मिल सकेगा। पुलिस जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- पत्नी के न लौटने पर युवक ने ससुराल पहुंचकर पी लिया जहर, पत्नी ने बंद कर लिया घर का दरवाजा, फिर...
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166502