search

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.3°C, आज दिन में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

LHC0088 2026-1-16 09:58:32 views 1243
  

दिल्ली में ठंड से ठिठुरते लोग। जागरण



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बढ़ती सर्दी के बीच शुक्रवार सुबह भी दिल्ली वालों का हाल बेहाल रहा। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे ही बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो ठंड का यह दौर अभी बना रहेगा।

शुक्रवार सुबह कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा देखने को मिला। इससे दृश्यता का स्तर भी प्रभावित हुआ। सुबह साढ़े सात बजे आइजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता महज 150 मीटर रह गई।
न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी।

यह भी पढ़ें- कोहरे ने रोकी रफ्तार, हमसफर एक्सप्रेस 6 घंटे लेट; देखें देरी से चलने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट
वायु गुणवत्ता \“बहुत खराब\“

दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल \“बहुत खराब\“ श्रेणी में ही चल रही है। आज सुबह साढ़े नौ बजे सीपीसीबी ने 343 एक्यूआई दर्ज किया, जो \“बहुत खराब\“ श्रेणी में आता है। संभावना है कि अभी अगले कई दिन दिल्ली का एक्यूआई \“खराब\“ से \“बहुत खराब\“ श्रेणी में ही बरकरार रहेगा।

यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड से कांप उठी दिल्ली, भयंकर कोहरे की चपेट में पूरा NCR; ट्रेनें-उड़ानें प्रभावित
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166507