search

Dehradun News: ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत, नाराज परिजनों ने किया हंगामा

deltin33 2025-12-18 15:06:55 views 1255
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। लाडपुर स्थित एक निजी अस्पताल में गॉल ब्लैडर (पित्त की थैली) के ऑपरेशन के दौरान 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिसपर गुस्साए स्वजन ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही और गलत तरीके से सर्जरी करने का आरोप लगाते हुए देर रात रायपुर थाने में जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांवली रोड निवासी अजय सोनकर (30) को गॉल ब्लैडर की सर्जरी के लिए मंगलवार को लाडपुर स्थित प्राइमस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के पिता माठू ने बताया कि बुधवार दोपहर अजय पूरी तरह सामान्य था और खुद अपने पैरों पर चलकर ऑपरेशन थिएटर में गया था। स्वजन का कहना है कि रात के समय अस्पताल प्रशासन ने अचानक अजय की मौत की सूचना दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

स्वजन का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने गंभीर लापरवाही बरती और गलत तरीके से सर्जरी की गई, जिससे अजय की हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। इसी आरोप को लेकर स्वजन और स्थानीय लोग देर रात रायपुर थाने पहुंच गए और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दूर होगा बिजली संकट, 500 मेगावाट बिजली खरीद को मिली मंजूरी

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्वजन को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में देर रात तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521