search

बच्चे की बरामदगी के बाद राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने डीजीपी को किया अभिनंदन, पुलिस की कार्यशैली को सराहा

LHC0088 2026-1-14 17:27:26 views 1029
  

राज्यसभा सदस्य डॉ. महुआ माजी ने झारखंड पुलिस के डीजीपी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।



जागरण संवाददाता, रांची। रांची के धुर्वा मौसीबाड़ी से गायब मासूम बच्चे अंश और अंशिका के सकुशल मिलने पर राज्यसभा सदस्य डॉ. महुआ माजी, झामुमो रांची जिला प्रमुख मुस्ताक आलम एवं झामुमो रांची जिला तथा रांची महानगर के प्रतिनिधियों ने झारखंड पुलिस के डीजीपी से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई, सतत प्रयास और संवेदनशीलता के साथ किए गए कार्यों की सराहना की।

डॉ. महुआ माजी ने कहा कि झारखंड पुलिस की तत्परता और समर्पण के कारण ही आज एक परिवार को उसका खोया हुआ बच्चा वापस मिल सका। यह पूरी पुलिस टीम के लिए गर्व का विषय है और समाज में विश्वास को मजबूत करने वाला कदम है।

इस दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, बीरू तिर्की, अंशु लकड़ा, कुलदीपक एवं राजेश यादव, शैंकी सिंह, सूरज मुंडा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

सभी ने संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सजगता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होता है।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी झारखंड पुलिस इसी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करती रहेगी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166428