search

पंजाब-UP समेत कई राज्यों में 4000 से ज्यादा ठिकानों पर छापामारी; दिल्ली पुलिस ने गैंग्स से जुड़े 854 बदमाश किए अरेस्ट

deltin33 2026-1-13 11:57:00 views 1160
  

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी। जागरण



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गैंग्स से जुड़े अपराधियों पर शिकंजा कसा है। दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’ शुरू किया है, जिसके तहत बड़ी कार्रवाई की गई।  

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर्स के खिलाफ इस वर्ष का यह पहला अभियान चलाया। यह अभियान शुक्रवार रात आठ बजे से रविवार रात आठ बजे तक चला। इस ऑपरेशन में बाहरी जिला, रोहिणी और द्वारका जिले की पुलिस टीम के अलावा क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल के नौ हजार पुलिसकर्मी तैनात थे।  

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी में 4299 ठिकानों पर छापामारी करते हुए 854 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कपिल सांगवान, हाशिम बाबा, गोल्डी बराड़ आदि गिरोह के 280 गैंगस्टर्स गिरफ्तार किए गए।  

इसके अलावा 6494 लोगों को हिरासत में लिया गया और 690 नए केस दर्ज किए गए। इस अभियान में 300 हथियार, 25 लाख नकद, 117 मोबाइल, 28 हजार अवैध शराब और 118 किलो नारकोटिक्स बरामद हुआ।
विशेष अभियान ‘आपरेशन प्रहार’ भी चलाया

दिल्ली में बाहरी जिला पुलिस ने संगठित अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान ‘आपरेशन प्रहार’ चलाया। दो दिन तक चले इस व्यापक अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 143 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ 97 आपराधिक मामले दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब, हथियार, नशीले पदार्थ और नकदी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें- बाहरी दिल्ली में एक गोदाम में लगी भीषण आग, जिंदा जले दो कर्मचारी; जांच में जुटी पुलिस

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 13 हजार से अधिक शराब के क्वार्टर, चार पिस्टल, तीन कारतूस, 14 चाकू, 1.39 लाख रुपये नकद, 12 किलो से अधिक गांजा, 21.18 ग्राम स्मैक और 39 ब्यूप्रेनोरफिन टैबलेट बरामद की गईं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477386