search

बर्फीली हवाओं से कांपा हरियाणा-दिल्ली NCR, 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा

deltin33 2026-1-11 09:57:11 views 955
  

रेवाड़ी रोड नारनौल पर सुबह के समय आवागतन करते हुये वाहन चालक। जागरण



जागरण.संवाददाता, नारनौल। शनिवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में महेंद्रगढ़ लगातार सबसे ठंडा बना हुआ है। कड़ाके की ठंड की वजह से पाला जमने की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गुरूग्राम 1.8, सोनीपत 2.9,कैथल 3.3,नारनौल 3.5,चंडीगढ़ 4.0,हिसार 4.0,सिरसा 4.2,करनाल 4.4,भिवानी 4.5,रोहतक 4.7,जींद 4.9,फरीदाबाद 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारनौल का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड

जाहिर है कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सिलसिला देखने को मिल रहा है। संपूर्ण इलाके पर ठंड की विस्फोटक स्थिति बनी हुई है। उत्तरी बर्फिली सर्द हवाओं का आगाज देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन तथा रात के तापमान लुढ़क रहे हैं। पूरे इलाके पर एक साथ ठंड का तिहरा अटैक देखने को मिल रहा है।

मौसम विशेषज्ञ डाक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि राज्य में धुंध कोहरा शीत दिवस तथा शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति के साथ पाला जमने की गतिविधियां देखने को मिल रहा है। कुछ स्थानों पर रात तापमान जमाव बिंदु से एक कदम दूर बने हुए हैं । अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस और उसके नीचे बने हुए हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंडी रात महेंद्रगढ़ की 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दर्ज हुई वहीं गुरूग्राम 1.8 डिग्री सेल्सियस और सोनीपत 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ दिन के तापमान भी सामान्य के नीचे बने हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण ठंड का सिलसिला देखने को मिल रहा है। उपरोक्त सभी स्थानों पर शीत लहर से गंभीर शीत लहर और पाला जमने की गतिविधियों के पूरे इलाके को कोहरा अपने आगोश में समा लेता है।

यह भी पढ़ें- नारनौल पुलिस की गांधीगिरी: गुलाब देकर सिखाए यातायात नियम, चालकों ने मानी गलती

हालांकि दिन के समय सूर्य की चमकदार धूप खिली रहने से आमजन को हाड़कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलती है। जैसे ही शाम होते होते उत्तरी बर्फिली हवाओं से ठिठुरन बढ़ने लगती कोहरा से दृश्यता घटकर मात्र 0-50 मीटर तक पहुंच जाती है ।

यातायात के साधन रेंगने को मजबूर वहीं शीत लहर तथा शीत दिवस से आमजन घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। कुल मिलाकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर हाड़कंपा देने वाली ठंड अपने प्रचंड तेवरों के साथ आगाज किए हुए हैं। पूरे इलाके में जनजीवन प्रभावित और अस्त-व्यस्त बना हुआ है।

उन्होंनेे बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी बर्फिली हवाओं का असर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में काफी अधिक गिरावट देखने को मिलेगी । इससे शीत लहर से गंभीर शीत लहर तथा कुछ स्थानों पर पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बन रही है ।

कुछ स्थानों पर रात के तापमान जमाव बिंदु के आसपास और माइनस में होने की संभावना बन रही है। वहीं हवाएं शांत बनीं रहीं तो सुबह के समय धुंध कोहरा देखने को मिलेगा। क्योंकि वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। 20 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।
21 जनवरी से बदलाव की संभावना

21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को सक्रिय होने से आंशिक बादल वाही तथा तापमान में उतार चढाव की संभावना है।

उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, यदि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तथा इससे नीचे जाता है तो शीतलहर मानी जाती है। वहीं यदि किसी स्थान पर न्यूनतम तापमान वहां के औसत तापमान से 4.5 से लेकर 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचे, तो वह शीतलहर मानी जाती है।

लोग अक्सर कोल्ड वेव को ही कोल्ड डे समझ लेते हैं। हालांकि दोनों वास्तव में अलग हैं। यहां कोल्ड वेव से मतलब रात की ठंड से है। जबकि कोल्ड डे का मतलब दिन की ठंड से है। दिन के समय जब तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तथा इससे अधिक कम होता है।

यह भी पढ़ें- नारनौल पुलिस की गांधीगिरी: गुलाब देकर सिखाए यातायात नियम, चालकों ने मानी गलती
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833