search

Weather Update: काशी में कल तक रहेगा गुनुगुने मौसम का मजा, रविवार से फिर पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

LHC0088 2026-1-2 10:57:02 views 1018
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, वाराणसी। वर्ष के प्रथम दिवस पर सुबह के समय रहे घने कोहरे की धुंध कुछ ही देर बाद छट गई। प्राची में निकले सूर्य की प्रखर किरणों ने उजास के साथ गुुनगुनी धूप फैलाई तो लोग बाहर निकल उसका आनंद लेने से न चूके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान लगभग दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा और ठंड का प्रभाव कम हो गया लेकिन दोपहर ढलते ही फिर गलन ने अपना पांव पसारना आरंभ किया और लोग अलाव, हीटर, ब्लोवर की लौटने लगे।

सुबह जल्द ही कोहरा छट जाने के कारण लगभग एक पखवारे बाद कोई भी उड़ान निरस्त नहीं की गई, जबकि कई ट्रेनें विलंब से चल रही थीं। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक ऐसा ही गुनगुना मौसम बना रह सकता है, रविवार से पुन: घना कोहरा छाने लगेगा, तापमान गिरेगा, बर्फीली पछुआ चलेगी और ठंड बढ़ जाएगी।

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ का फ्रंट वार्म फेज इधर से गुजर रहा है, इसके आगे बढ़ते ही कोल्ड फ्रंट पहुंचेगा और एक बार फिर ठंड तेज हो जाएगी।

बहरहाल गुरुवार को दिन में प्रखर धूप निकलने से बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 21.3 पर पहुुंच गया। न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस रही।

बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस के सामान्य स्तर पर रहा। प्रात: काल कोहरा छिछला होने से न्यूनतम दृश्यता 800 मीटर रही जो बाद में दो किमी तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- ट्रेन के दरवाजे से बाहर देख रहा था युवक, तभी सामने आ गई मौत; मची चीख-पुकार

जनवरी माह में शीतलहर के दिनों की संख्या होगी सामान्य से अधिक

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक कार्यालय के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना परिस्थितियों के कारण जनवरी माह में प्रदेश के बड़े इलाके में औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

इसके चलते प्रदेश के पूर्वी एवं दक्षिणी भाग में शीतलहर के दिनों की संख्या जलवायवीय औसत के सापेक्ष 1-3 दिन अधिक रहने की संभावना है। इसी दौरान औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से आंशिक रूप से अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- करा रहे हैं मकान की रजिस्ट्री तो रखें ध्यान, पैन कार्ड की जानकारी हुई गलत तो सॉफ्टवेयर रोक देगा आवेदन


बीते महीने 12 दिन रहा शीत दिवस, 22 दिन कोहरा

डॉ. सिंह ने बताया कि दिसंबर 2025 में प्रशांत महासागर में ला-नीना परिस्थितियों एवं प्रबल ध्रुवीय भंवर के साथ-साथ प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता नगण्य हो गई थी। इसके चलते शुष्क मौसम के अलावा वायुमंडलीय स्थिरता बढ़ गई, फलस्वरूप घने कोहरे के दिनों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई और इसकी संख्या 22 हो गई।

देर तक या पूरा दिन कोहरा बने रहने से विशेष रूप से दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में शीत दिनों (कोल्ड डे) की संख्या 12 पहुंच गई। इस दौरान पूरे प्रदेश का मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा जबकि पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता नगण्य रहने से औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास 08-12 डिग्री सेल्सियसा के आसपास रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161247