search

Bharat Mandapam: सिडनी के ओपेरा हाउस से भी बड़ा है दिल्ली का भारत मंडपम, जानिए इसकी 5 खास बातें

deltin33 1 hour(s) ago views 598
Bharat Mandapam: दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम इन दिनों \“इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026\“ की मेजबानी कर रहा है। कभी एक बंजर जमीन और पुरानी इमारतों वाले इस स्थान पर आज दुनिया का सबसे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर है। एआई समिट के दौरान सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गजों की मेजबानी कर रहे इस वेन्यू की भव्यता और इतिहास बेहद दिलचस्प है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में।



ऐतिहासिक भूमि पर बना है भवन



भारत मंडपम 123 एकड़ में फैले प्रगति मैदान की उसी जमीन पर बना है, जहां 1959 में अंतरराष्ट्रीय कृषि मेले का आयोजन हुआ था। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर और सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव जैसे दिग्गज यहां आए थे। इसी जगह पर कभी \“हॉल ऑफ नेशंस\“ नाम की मशहूर इमारत हुआ करती थी, जिसे 2017 में हटाकर इस आधुनिक केंद्र के लिए रास्ता बनाया गया।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-likely-to-keep-gold-out-of-trade-deal-with-gulf-cooperation-council-article-2371818.html]गल्फ देशों के साथ व्यापार समझौते में \“सोना\“ शामिल नहीं करेगा भारत, घरेलू बाजार को बचाने की तैयारी
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:27 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-university-bans-protests-du-decision-follows-violent-clashes-near-arts-faculty-article-2371786.html]DU Bans Protests: दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में एक महीने तक विरोध-प्रदर्शन बैन, आर्ट्स फैकल्टी के पास हिंसक झड़प के बाद डीयू का फैसला
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:27 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/valentine-day-ends-in-horror-celebrated-together-then-ca-husband-strangled-his-wife-to-death-reason-will-shock-you-article-2371780.html]Valentine\“s Day का खौफनाक अंत! साथ मनाया जश्न, फिर CA पति ने गला रेत कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह जान दहल जाएंगे आप
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:09 PM

\“मंडपम\“ प्राचीन मंदिर वास्तुकला के उस स्तंभ वाले मंडप को कहते हैं जिसका उपयोग सार्वजनिक समारोहों के लिए होता था। यह नाम 12वीं शताब्दी के भगवान बसवेश्वर के \“अनुभव मंडपम\“ से प्रेरित है, जो सार्वजनिक चर्चा और संवाद का एक खुला मंच था।



शंख और यमुना नदी से प्रेरित है डिजाइन



इसकी डिजाइन दिल्ली के संजय सिंह और सिंगापुर के साइमन नुनेज ने तैयार की है। इसकी अंडाकार आकृति बहती हुई यमुना नदी की लहरों को दर्शाती है, जबकि इसका मुख्य ढांचा शंख के आकार जैसा है। खास बात यह है कि इसकी कोई एक मुख्य एंट्री या बैक साइड नहीं है। यह हर तरफ से एक जैसा दिखता है, जो समानता और समावेशिता का प्रतीक है।



सिडनी ओपेरा हाउस से भी ज्यादा है कैपेसिटी



भारत मंडपम की क्षमता आपको हैरान कर देगी। इसके मुख्य हॉल में एक साथ 7,000 लोग बैठ सकते हैं, जबकि मशहूर सिडनी ओपेरा हाउस की कुल क्षमता लगभग 5,500 ही है। लगभग 2,700 करोड़ रुपये की लागत से बने इस परिसर में 3,000 सीटों वाला ओपन-एयर एम्फीथिएटर और 6 बड़े प्रदर्शनी हॉल भी शामिल हैं।



इसकी चौथी मंजिल पर 120 मीटर लंबी एक कांच की गैलरी है। यहां से कर्तव्य पथ, इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन के गुंबद साफ नजर आते है। इसे विदेशी मेहमानों को दिल्ली की ऐतिहासिक खूबसूरती दिखाने के लिए \“विंडो टू दिल्ली\“ के रूप में डिजाइन किया गया है।



उद्घाटन से लेकर G20 तक का सफर



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई 2023 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इसका उद्घाटन किया था। उद्घाटन के मात्र 45 दिन बाद ही इसने G20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी की, जिसमें जो बाइडेन, ऋषि सुनक और इमैनुएल मैक्रों जैसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता शामिल हुए थे।



अब \“एआई इम्पैक्ट समिट 2026\“ की कर रहा मेजबानी



आज भारत मंडपम दुनिया के लिए एआई (AI) चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 16 से 20 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस समिट में 100 से ज्यादा देश और 2.5 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा ले रहे हैं। गूगल के सुंदर पिचाई और ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन जैसे टेक लीडर्स की मौजूदगी ने इस वेन्यू को एक बार फिर वैश्विक सुर्खियों में ला दिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472492