search

नए साल पर हिमाचल जाने वालों के लिए जरूरी खबर! शिमला में पर्यटकों की उमड़ी भीड़; 90% होटल पूरी तरह पैक

cy520520 2025-12-29 03:27:15 views 1207
  

नव वर्ष पर हिमाचल में पर्यटकों का सैलाब, होटल 90 प्रतिशत तक फुल, हिमपात की उम्मीद।



राज्य ब्यूरो, शिमला। नव वर्ष के आगाज के लिए देवभूमि हिमाचल में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 30 और 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हिमपात की संभावनाएं जताई गई है। इसके कारण प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के होटलों की पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग करवा ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे में 30 व 31 दिसंबर को होटल पैक रहने वाले हैं। शिमला, मनाली में पर्यटकों की अधिक संख्या के कारण होटलों में आक्यूपेंसी 80 से 90 प्रतिशत तक हो गई है। जबकि कांगड़ा में करीब 80 प्रतिशत, कसौली में भी करीब 85 प्रतिशत बताई जा रही है। इन दिनों शिमला सहित मनाली और धर्मशाला में विंटर कार्नेवाल चल रहा है। जिसमें पर्यटक हिमाचल संस्कृति और हिमाचली व्यंजनों और हथकरघा व हस्तशिल्प का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

प्रदेश के पांच, तीन सितारा और अन्य होटलों में नव वर्ष पर पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन रखे गए हैं। जिसमें बेस्ट कपल के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम रखे हैं। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशेष सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जा रही हैं।

ऐसे में 30 व 31 दिसंबर को यदि हिमपात होता है तो इससे पर्यटन को पंख लग सकते हैं और लंबे समय से हिमपात की उम्मीद लगा रहे पर्यटकों व स्थानीय लोगों की उम्मीद पूरी हो सकती है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों में बीते सप्ताह की अपेक्षा इस सप्ताह होटलों की आक्यूपेंसी में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। पर्यटन स्थल पर्यटकों से सराबोर हैं। वाहनों की संख्या के बढ़ने के कारण जगह-जगह ट्रेफिक जाम लग रहा है।
नव वर्ष के लिए भारी सुरक्षाबल तैनात

प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि नव वर्ष पर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए विशेष पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिलों के लिए उनकी सुविधा और मांग के आधार पर पुलिस बल प्रदान किया गया है। प्रदेश के प्रवेश द्वारों सहित पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को पुख्ता किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156693