search

अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आठ सदस्य गिरफ्तार

LHC0088 2025-10-28 18:16:02 views 874
  

अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, कानपुर। साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्य पकड़े गए हैं। ये सभी शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर ठगते थे। इनकी पहचान प्रयागराज निवासी मो. सलमान, मो. इमरान, कासिम अली, अरुन सिंह, झारखंड निवासी ओम रजवार, मऊ निवासी पियूष सिंह, हरियाणा निवासी पिसोरा सिंह, बलरामपुर निवासी रजत वर्मा के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनके पास से 10 मोबाइल, 11 सिमकार्ड, तीन आधारकार्ड, चार ड्राइविंग लाइसेंस, दो मतदाता पहचानपत्र, दो पैनकार्ड, 15 डेबिटकार्ड, एक क्रेडिटकार्ड, सात पासबुक, 15 चेकबुक, नकदी और कार बरामद हुई।

स्वरूप नगर थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि बीते कई दिनों से साइबर ठगों के शहर में सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। साइबर सेल भी उनकी धरपकड़ के प्रयास में लगी थी।

इसी बीच रविवार तड़के सटीक सूचना पर साइबर सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोतीझील के पास खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट कार के पास मौजूद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपितों पर दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, केरल, यूपी, आदि राज्यों में 33 शिकायतें दर्ज है। आरोपितों को जेल भेजकर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138