search

सीबीआई करेगी कफ सीरप मामले की जांच? सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

LHC0088 2025-10-9 20:06:32 views 1246
  

कोल्ड्रिफ कफ सीरप के सेवन से बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कथित कोल्ड्रिफ कफ सीरप के सेवन से बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सीरप के सेवन से हुई बच्चों की मौत के मद्देनजर दवा सुरक्षातंत्र की जांच की मांग वाली एक पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए सहमत हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायामूर्ति उज्ज्वल भुयान और न्यायामूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने जनहित याचिका दायर करने और वकील विशाल तिवारी की इस दलील पर गौर किया इस याचिका परतुरंत सुनवाई की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 10 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।
याचिका में की गई सीबीआई जांच की मांग

कफ सीरप मामले से जुड़ी इस याचिका में मांग की गई है कि अदालत की निगरानी में जांच और सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति का गठनकिया जाए।

इस जनहित याचिका में कहा गया कि देश के विभिन्न राज्यों में इस जहरीले कफ सीरप से हुई बच्चों की मौतों से संबंधित सभी लंबित मामले और इसकी जांच सीबीआई को सौंपी जाए।
PIL में दिया गया ये तर्क

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि देश के अलग-अलग राज्यों में जांचों के कारण जवाबदेही बिखरी हुई है, इससे बार बार कोई ना कोई चूक हो रही है। यह वजह है कि बाजार में खतरनाक दवाइयां पहुंच रही हैं।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ कफ सीरप के सेवन से कई बच्चों की मौत हुई है। इसके बाद ये याचिका दायर की गई है। इस याचिका में कोर्ट से केंद्र सरकार को उन नियामकीय खामियों की पहचान करने का निर्देश देने की मांग की गई है, जिनके कारण घटिया दवाइयां बाजार में पहुंच पाईं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165403